तेजस्वी ने समझाया कि अगर केंद्र की बीजेपी सरकार आरक्षण को संविधान की नौवीं अनुसूची में डाल देती तो आरक्षण कोर्ट के फैसले से प्रभावित नहीं होता। लेकिन ऐसा नहीं कर रही है।
लालू यादव ने कहा है कि राजद की सरकार बनी तो नौकरी रोजगार के लिए किसी को भी बिहार से बाहर नहीं जाना पड़ेगा। जनता दल यूनाइटेड(जेडीयू) ने इस पलटवार में कहा है कि राजद सु्प्रीमो अपनी जगहंसाई करा रहे हैं।
बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक बार फिर कहा है कि नीतीश कुमार के पुत्र निशांत राजनीति में आते हैं तो उनका स्वागत करेंगे। लेकिन इसी बहाने उन्होंने जदयू की सहयोगी पार्टी भाजपा और आरएसएस पर निशाना भी साधा।
सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने एक बार फिर से अपने पिता के काम की तारीफ की है। साथ ही नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के आरोपों का भी जवाब देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पूरी तरह 100 फीसदी स्वस्थ्य हैं। तेजस्वी लगातार नीतीश को थका हुआ और अस्वस्थ्य बताते आए हैं।
ललन सिंह ने कहा कि तेजस्वी को प्रगति से क्या मतलब? उन्हें प्रगति का कुछ अनुभव है। कुछ काम किए हैं, तब ना कुछ प्रगति के बारे में मालूम होगा। 2005 से पहले से आज जो बिहार बनकर खड़ा है। ये उसी प्रगति यात्रा का परिणाम है। वैसे वो मुख्यमंत्री का सपना देखत रहे, जो पूरा नहीं होगा।
मुंगेर में तेजस्वी प्रसाद यादव के जनसंपर्क अभियान के तहत गांवों में महिलाओं और युवाओं के बीच संवाद किया गया। यह अभियान गरीब और किसानों के कल्याण के लिए संचालित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने...
दिलीप जायसवाल ने कहा कि आज भी जो अपराध बिहार में हो रहे वे लालू राज की देन हैं। लालू यादव फादर ऑफ क्राइम हैं। इन लोगों ने बिहार के अंदर साल 2005 तक अपराधी और आपराधिक प्रवृत्ति कौ पैदा किया।
राजद नेता ने कहा कि बिहार में कृषि, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे अहम क्षेत्रों में विकास के लिए बनाई गई नीतियों को अपने घोषणा-पत्र में शामिल करने पर भी विचार कर रही है। यहां मौजूद विशेषज्ञों ने कहा कि राज्य में छोटे व्यापारियों को लोन मिलने में समस्या आ रही है और महंगी बिजली भी बड़ा मुद्दा है।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ के शिकार लोगों की सहायता के लिए बड़ा ऐलान किया है। सीएम आपदा राहत कोष से मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख और घायलों को पचास-पचास हजार सहायता दी जाएगी।
बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा लालू जी सामाजिक न्याय की बात करते हैं। लेकिन सत्ता में आते ही पारिवारिक न्याय की बात करने लगते हैं। ये कैसा सामाजिक न्याय है कि आपका ही बेटा मुख्यमंत्री बनेगा। अगर सामाजिक न्याय चाहते हैं तो किसी गरीब के घर के बेटे को मुख्यमंत्री बनाइए।