प्यार में 'विद्या' से बनी 'आयशा', ऐसी क्या मजबूरी कि खुदकुशी करना पड़ा; गेट काटकर निकाली गई लाश
- विद्या की शादी 17 साल पहले सहदेव मंडल के साथ हुई थी। लेकिन कुछ साल पहले उसने मोहम्मद मुमताज से लव मैरिज कर लिया। गबन के एक केस में मुमताज जेल चला गया तो जीवन यापन भी मुश्किल हो गया।

बिहार के भागलपुर में एक महिला ने आर्थिक तंगी से परेशान होकर बंद कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान आयशा खातून (28) पति मो. मुमताज़ के रूप में की गई। ग्रामीणों से सूचना मिलने पर सन्हौला पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और लोहे के बंद दरवाजे को गैस कटर से काटकर अंदर प्रवेश शव को बाहर निकाला। सन्हौला थाना क्षेत्र के छोटी खरीडार गांव की घटना है। धर्म बदलकर विद्या से आयशा बन जाना भी उसके काम नहीं आया।
कमरा खुला तो मृतका चौकी के पास गिरी हुई था। छत के पंखा में प्लास्टिक का रस्सी बंधा था, और मृतिका के गले में फंदा लगा हुआ था। फंदे पर लटकने के पूर्व उसने अपने पूर्व पति के छोटे पुत्र प्रेम कुमार (07) को अपने साथ लायी, और उसकी खूब पिटाई की। पिटाई से वह बच्चा बेहोश होकर गिर गया। आयशा को लगा कि वह मर गया है। इसके बाद वह फंदे से लटककर अपनी जान दे दी। घटना की सूचना पर एसडीपीओ शिवानंद सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे और जांच पड़ताल किया।
मृतका की सास जुबेदा खातून ने बताया कि उसकी बहू का स्वभाव अच्छा था। मॄतका के ससुराल छोटी खीरीडार से उसके कोई परिजन शव लेने नहीं पहुंचे, मायके वाले भी आए लेकिन उन लोगों ने भी शव लेने से इनकार कर दिया। सन्हौला थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया की सीडीपीओ शिवानंद सिंह ने घटनास्थल पर जाकर जांच पड़ताल की। पुलिस पड़ताल में जुट गई है।
17 साल पूर्व हुई थी शादी
परिजनों ने बताया कि मृतिका का मायका सोनूडीह है। विद्या की शादी हिंदू रीति रिवाज से गोराडीह थाना क्षेत्र के नया टोला में 17 साल पूर्व सहदेव मंडल के साथ हुई थी। जिसमें उसके चार बच्चे हुए। शादी के कुछ दिन बाद मृतिका ने जयखुट चौक पर ब्यूटी पार्लर की एक दुकान खोली। घर से आने-जाने के लिए उसके पति ने उसे एक स्कूटी भी खरीद दी, लेकिन छोटी खीरीडार में ही वह शादीशुदा एक मुस्लिम युवक मो. मुमताज के साथ दो साल पूर्व से प्रेम करने लगी और शादी भी कर ली। मो. मुमताज से उसे दो साल की एक बच्ची सायरा है। मृतिका का पूर्व पति पटना में मछली बेचने का काम करता है। मृतका भी उसके साथ पटना में रह रही थी। कुछ दिन पहले वह घर आई थी। इधर सरकारी राशि के गबन के एक केस में मो. मुमताज जेल चला गया। उसके बाद उसे जीवनयापन करने में परेशानी होने लगी थी।