Hindi Newsबिहार न्यूज़U turn of cold in Bihar Cold will increase again with Kankani Know for how long the effect will last

बिहार में ठंड का यू-टर्न; कनकनी के साथ फिर बढ़ेगी सर्दी; जानिए कितने दिन रहेगा असर

आठ फरवरी को नया पश्चिम विक्षोभ पर्वतीय इलाकों में दस्तक देगा। इसके कारण पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी व उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में कुछ जगह आंशिक बारिश का पूर्वानुमान है। इधर चार फरवरी को दस्तक देने वाले पश्चिमी विक्षोभों का प्रभाव बिहार सहित अन्य मैदानी इलाकों पर गुरुवार से दिखेगा।

sandeep हिन्दुस्तान, मुख्य संवाददाता, पटनाWed, 5 Feb 2025 10:59 PM
share Share
Follow Us on
बिहार में ठंड का यू-टर्न; कनकनी के साथ फिर बढ़ेगी सर्दी; जानिए कितने दिन रहेगा असर

प्रदेश में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने से सुबह और शाम ठंड में वृद्धि के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार से प्रदेश में सर्द उत्तर पश्चिम हवा कनकनी बढ़ाएगी। इससे न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट का पूर्वानुमान है। सुबह और शाम में ठंड का प्रभाव विशेष रूप से दिखेगा। हालांकि यह स्थिति दो से तीन दिन ही रहेगी इसके बाद फिर से न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी के आसार हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार एक चक्रवातीय परिसंचरण का क्षेत्र उत्तर बांग्लादेश व आसपास बना हुआ है। एक अन्य चक्रवातीय परिसंचरण उत्तर पूर्व आसाम के आसपास बना है। आठ फरवरी को नया पश्चिम विक्षोभ पर्वतीय इलाकों में दस्तक देगा। इसके कारण पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी व उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में कुछ जगह आंशिक बारिश का पूर्वानुमान है। इधर चार फरवरी को दस्तक देने वाले पश्चिमी विक्षोभों का प्रभाव बिहार सहित अन्य मैदानी इलाकों पर गुरुवार से दिखेगा। इससे न्यूनतम तापमान में उल्लेखनीय कमी आएगी।

30 शहरों के न्यूनतम तापमान में हुई बढ़ोतरी

बुधवार को पटना सहित 30 शहरों के न्यूनतम तापमान में वृद्धि हुई। पटना के न्यूनतम तापमान में बुधवार को सामान्य से 5.5 डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी के साथ 16.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 7.5 डिग्री सेल्सियस के साथ मोतिहारी सबसे ठंडा रहा। पटना सहित आसपास इलाकों में सुबह के समय हल्के कोहरे व सुबह -शाम सर्द पछुआ हवा के कारण हल्की ठंड का प्रभाव बना रहेगा। मौसम विज्ञानी एसके पटेल के अनुसार मौसम में एक हफ्ते तक उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। प्रदेश में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी।

प्रमुख शहरों के तापमान में बढ़ोतरी

भोजपुर के न्यूनतम तापमान में 1.7 डिग्री, बक्सर का 2.2 डिग्री, अरवल का 1.3 डिग्री, औरंगाबाद का 2.2 डिग्री, नालंदा का 2.2 डिग्री, शेखपुरा का 1.7 डिग्री, बांका का 1.2 डिग्री, कटिहार का 3.0 डिग्री, बेगूसराय का 2.3 डिग्री, वैशाली का 2.2 डिग्री, मुजफ्फरपुर का 1.7 डिग्री, गोपालगंज का 2.8 डिग्री, मधुबनी का 1.9 डिग्री , सुपौल का 2.4 डिग्री, मधेपुरा का 2.9 डिग्री, कटिहार का 3.0 डिग्री, भागलपुर का 1.6 डिग्री , मुंगेर का 1.7 डिग्री, अरवल का 1.3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई।

प्रमुख शहरों का तापमान

शहर अधिकतम न्यूनतम

पटना 28.6 16.8

गया 29.5 14.4

भागलपुर 28.3 14.0

मुजफ्फरपुर 26.4 15.6

अगला लेखऐप पर पढ़ें