वाहन ने बाइक में मारी ठोकर, युवक की गई जान
गायघाट में शुक्रवार की रात एक वाहन की ठोकर से 26 वर्षीय बबलू सहनी की मौत हो गई। उनके साथी राजा सहनी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और उन्हें मुजफ्फरपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों बाइक...
Sat, 7 June 2025 07:33 PMNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर

औराई। गायघाट में शुक्रवार की देर रात करीब 12 बजे वाहन की ठोकर से बाइक सवार विशनपुर गोकुल पंचायत के विस्था निवासी गणेश सहनी के पुत्र बबलू सहनी (26) की मौत हो गई। वहीं, नरेश सहनी का पुत्र राजा सहनी (27) गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे मुजफ्फरपुर शहर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। माली मालाकार संघ के अध्यक्ष नवनीत कुमार मुकुल व मुखिया पप्पू सहनी ने बताया कि दोनों बाद किसी रिश्तेदार के यहां बाइक से जा रहे थे। उसी दौरान वाहन ने बाइक में ठोकर मार दी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।