Hindi Newsबिहार न्यूज़Maulana sexually exploited woman for treatment for child in Darbhanga Bihar

दिल्ली में था पति दरभंगा में प्रेग्नेंट हो गई विवाहिता, बवाल मचा तो सामने आई घिनौनी कहानी

दो पूर्व पीड़ित महिला की शादी हुई थी। इस बीच इसे कोई भी संतान नहीं हुई। संतान की चाहत में वह मौलाना के संपर्क में आई। करीब तीन माह पूर्व पहली बार अपनी सास के साथ इस मौलाना के पास पहुंची। उसके संपर्क में आने के बाद धीरे-धीरे अकेले आने का सिलसिला शुरू हुआ।

Sudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान, दरभंगाMon, 30 Sep 2024 01:06 PM
share Share
Follow Us on
दिल्ली में था पति दरभंगा में प्रेग्नेंट हो गई विवाहिता, बवाल मचा तो सामने आई घिनौनी कहानी

झाड़-फूंक के नाम पर यौन शोषण कर विवाहिता युवती को गर्भवती करने वाले मौलाना आलमगीर को गिरफ्तार कर रविवार को नेहरा थानाध्यक्ष ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। विवाहिता युवती की ससुराल बहेड़ा थाना के एक गांव में है तथा उसकी मायके नेहरा थाना क्षेत्र में पड़ता है। मामला बिहार के दरभंगा की है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। इधर पीड़िता को उसके परिवार वाले प्रताड़ित कर रहे हैं।

जानकारी मिल रही है कि दरभंगा के बाजितपुर थाना क्षेत्र के बेलाही गांव निवासी मौलाना नेहरा हाट चौक पर किराए के मकान में रहता था और झाड़- फूंक का कारोबार चलाता था। छानबीन में पता चला है कि झाड़ फूंक के नाम पर उसने अन्य महिलाओं को भी अपना शिकार बनाया लेकिन अब तक कोई सामने नहीं आया। पुलिस इस बिंदु पर भी छानबीन कर रही है। पुलिस को अन्य पीड़ितों के सामने आने की तलाश है।

ये भी पढ़ें:नाबालिग से यौन शोषण के आरोपी पूर्व मंत्री वृषिण पटेल नहीं पहुंचे कोर्ट

यह भी बताया जा रहा है कि दो पूर्व पीड़ित महिला की शादी हुई थी। इस बीच इसे कोई भी संतान नहीं हुई। संतान की चाहत में वह मौलाना के संपर्क में आई। करीब तीन माह पूर्व पहली बार अपनी सास के साथ इस मौलाना के पास पहुंची। उसके संपर्क में आने के बाद धीरे-धीरे अकेले आने का सिलसिला शुरू हुआ तो मौलाना ने अपने जाल में फंसाकर इसके साथ यौन संबंध बनाना शुरू किया। संतान दिलाने के नाम पर उसने कई बाद विवाहिता के साथ फिजिकल रिलेशन बनाया।

इस दौरान बार बार शारीरिक संबध बनाने से विवाहिता युवती गर्भवती हो गई। बताया जाता है कि युवती का पति छह माह से भी अधिक समय से दिल्ली में रहकर मजदूरी कर रहा है। उसके घर पर नहीं रहने की स्थिति में युवती के गर्भवती होने पर परिवार में बवाल मच गया। उसके परिजनों ने जब इस संबंध में कड़ाई से पूछताछ की तो युवती ने सारी घटनाओं की जानकारी दी। विवाहिता युवती दो माह की गर्भवती है।

इस घटना से क्षुब्ध युवती के ससुराल वालों ने उसे घर से बाहर निकालने का फैसला किया तो पीड़ित महिला ने नेहरा थाना की शरण में पहुंच गई। मौलाना मो आलमगीर पर यौन शोषण का आरोप लगाकर उसने पुलिस को आवेदन दिया। पीड़ित युवती के आवेदन पर नेहरा थानाध्यक्ष ने आलमगीर को गिरफ्तार कर लिया।घटना की पुष्टि करते हुए नेहरा थानाध्यक्ष राज किशोर राय ने बताया कि मौलाना आलमगीर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस इस मामले में उचित कानूनी कार्रवाई कर रही है।

अगला लेखऐप पर पढ़ें