आशिकी में पति बन रहा था रोड़ा; पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रेत दिया गला, पानीपत से बिहार पहुंची लाश
खगड़िया जिले के रहने वाले रविन राय की हत्या पानीपत में कर दी गई। शुक्रवार की रात उस शव पैतृक गांव पहुंचा। रविन की हत्या उसी की पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की। अवैध संबंधों को लेकर पति-पत्नी का कई महीनों से विवाद चल रहा था।

हरियाणा के पानीपत से शुक्रवार की देर रात खगड़िया जिले के कन्हैयाचक गांव के 45 वर्षीय रविन राय का शव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के मुताबिक बेवफा पत्नी ने आशिक के साथ मिलकर रविन राय की पानीपत में गला रेतकर हत्या करा दी। मृतक कन्हैयाचक पश्चिम टोला गांव निवासी स्व. रामचरित्र राय का पुत्र बताया का रहा है। इस घटना में पानीपत पुलिस ने बेवफा पत्नी और आशिक को गिरफ्तार कर लिया है। घटना बुधवार की देर रात की है। करीब डेढ़ दशक से अपना गांव छोड़कर पानीपत में रविन राय सपरिवार रहकर कामकाज कर रहे थे। कानूनी प्रक्रिया बाद शव को शुक्रवार की देर रात पैतृक गांव कन्हैयाचक लाया गया।
शव के गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। गांव में मातम छा गया। बताया जा रहा है कि रवीन राय अपनी पत्नी समेत चार बच्चों को लेकर पिछले 15 वर्षों से पानीपत में रहता था। अचानक गुरुवार की सुबह पानीपत की पुलिस ने रवीन राय के भाई को फ़ोन कर बताया, कि आप के भाई की हत्या हो गई है। सूचना मिलते ही परिजनों के बीच कोहराम मच गया। इधर घटना बाद जब पानीपत पुलिस ने पत्नी पिंकी देवी को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू की, तो घटना के सारे राज खुल गए।
पिछले कई सालों से पिंकी देवी का चक्कर उसी के पड़ोसी सोनू कुमार से चल रहा था। जब रवीन राय को शक हुआ तो अवैध संबंध का विरोध करने लगा। इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच अनबन चल रही थी। इसी बीच पिंकी देवी ने अपने आशिक से मिलकर बीते बुधवार की देर रात अपने पति को चाबी नहीं मिलने का बहाना बनाकर घर बुलाया। घर पहुंचने पर रविन राय की आशिक के साथ मिलकर पत्नी ने गला रेतकर हत्या करा दी।
पानीपत में दूसरी जगह रह रहे रविन के सगे भाई आमोद राय ने बताया कि पिछले कई सालों से भाई की पत्नी का चक्कर सोनू कुमार से चल रहा था। मेरे भाई ने पानीपत में एक घर भी बनाया था। जिसे पिंकी देवी अपने नाम से करवाने के लिए दबाव डाल रही थी। इससे पहले भी पिंकी देवी ने अपने आशिक से मिलकर उसके भाई के साथ मारपीट की थी। मृतक के चार बच्चे हैं, जिसमें दो बेटियां और दो बेटे हैं। जो अपने पिता के शव के साथ गांव आए हैं।