Hindi Newsबिहार न्यूज़Friendship through Instagram live in relationship why boyfriend murder girl

इंस्टाग्राम से दोस्ती, फिर लिव इन रिलेशन; तो बॉयफ्रेंड ने युवती का क्यों कर दिया मर्डर?

एक वर्ष पूर्व खुशबू की इंस्टाग्राम के जरिये जिला कासगंज के गांव ऊंचागांव निवासी सूर्यकांत से दोस्ती हुई थी।दो माह से दोनों लिव इन रिलेशन में रहने लगे थे।खुशबु की शादी कहीं और तय हो जाने पर सूर्यकांत ने उसकी हत्या कर दी।

Sudhir Kumar हिन्दुस्तानFri, 29 Nov 2024 11:40 AM
share Share
Follow Us on
इंस्टाग्राम से दोस्ती, फिर लिव इन रिलेशन; तो बॉयफ्रेंड ने युवती का क्यों कर दिया मर्डर?

बिहार के सीतामढ़ी की एक युवती की यूपी के नोएडा में गला दबाकर हत्या कर दी गई। घटना सेक्टर-63 क्षेत्र के छिजारसी की है। मृतका लिव-इन रिलेशनशिप में रहती थी। उसके प्रेमी ने ही युवती को गला दबाकर मार डाला। पुलिस ने आरोपी बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार कर लिया। युवती की दूसरी जगह शादी तय होने से आरोपी नाराज था। इसी को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ था।

घटना के संबंध में सेंट्रल नोएडा के डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि बुधवार दोपहर सूचना मिली कि छिजारसी में किराये के कमरे में एक युवती का शव पड़ा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू की। युवती की पहचान बिहार के जिला सीतामढ़ी के गांव नानपुर निवासी खुशबू उर्फ खुशी के रूप में हुई। सूचना पर दक्षिणी दिल्ली के जसोला गांव में रहने वाली मृतका की बुआ वहीदा खातून उर्फ मीना देवी पहुंचीं।

जांच में पता चला कि एक वर्ष पूर्व खुशबू की इंस्टाग्राम के जरिये जिला कासगंज के गांव ऊंचागांव निवासी सूर्यकांत से दोस्ती हुई थी। सूर्यकांत बीए पास है और खुशबू 10वीं पास है। दो माह से दोनों लिव इन रिलेशन में रहने लगे थे। दोनों जूते का सोल बनाने वाली एक कंपनी में काम करते थे। युवती की शादी तय होने के बाद से ही प्रेमी सूर्यकांत गुस्से में था। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

पुलिस ने युवती के शव का पोर्समार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पोस्टमार्टम में हत्या की पुष्टि होने के बाद बुआ वहीदा खातून ने हत्या का केस दर्ज कराया है। खुशबु की हत्या करने के बाद प्रेमी सूर्यकांत फरार हो गया था। इधर पुलिस इसे बीमारी से मौत मान रही थी। लेकिन प्रेमी के भागने से जांच की दिशा बदल गई। इधर पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण ट्रैकिया हेमरेज होना दर्शाया गया था। इससे पुलिस का शक और भी गहरा हो गया। पुलिस ने जब कड़ाई से पूछताछ किया तो सूर्यकांत टूट गया और गुस्से में गला दबाकर हत्या की बात कबूल कर लिया।

रिश्ता तय होने के बाद विवाद शुरू हुआ

गिरफ्तार आरोपी ने बताया कि दो माह पहले परिजनों ने खुशबू का रिश्ता उसकी मौसी के लड़के जावेद के साथ तय कर दिया था। इसकी जानकारी होने पर सूर्यकांत परेशान था। खुशबू कहती थी कि वह केवल घरवालों की खुशी के लिए निकाह कर रही है, लेकिन जीवनभर सूर्यकांत के साथ ही रहेगी। मंगलवार रात सूर्यकांत ने खुशबू से शादी करने का दबाव बनाया तो झगड़ा हो गया। झगड़े के दौरान दोनों के बीच हाथापाई शुरू हो गई। आरोपी ने खुशबू को जमीन पर गिरा लिया और दोनों घुटने उसकी छाती पर रखकर गला दबा दिया। पुलिस ने परिजनों को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया है।

अगला लेखऐप पर पढ़ें