International Yoga Day Dr Krishna Kumar Singh Appointed State Coordinator in Bihar डॉ. कृष्ण बने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के राज्य संयोजक, Darbhanga Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsDarbhanga NewsInternational Yoga Day Dr Krishna Kumar Singh Appointed State Coordinator in Bihar

डॉ. कृष्ण बने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के राज्य संयोजक

बिरौल के डॉ. कृष्ण कुमार सिंह को बिहार में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन के लिए राज्य संयोजक की जिम्मेदारी मिली है। 21 जून को सभी 38 जिलों में एक हजार से अधिक स्थलों पर योग कार्यक्रम होंगे, जिसमें...

Sat, 7 June 2025 09:16 PMNewswrap हिन्दुस्तान, दरभंगा
share
डॉ. कृष्ण बने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के राज्य संयोजक

बिरौल। प्रखंड के सोनबेहट गांव निवासी डॉ. कृष्ण कुमार सिंह को प्रदेश के सभी जिलों में पंचायत स्तर पर आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन को लेकर राज्य संयोजक की जिम्मेदारी मिली है। यह जिम्मेदारी इंटरनेशनल नेचुरोपैथी ऑर्गेनाइजेशन, सूर्या फाउंडेशन, आयुष मंत्रालय ने दी है। इसके अलावा आयुष मंत्रालय की ओर से निर्गत पत्र में सह संयोजक के रूप में सहरसा जिले के लिए डॉ. बबन कुमार सिंह, शिवहर जिले के लिए डॉ. ध्रुव नारायण सिंह, सुपौल जिले के लिए डॉ. सपना जायसवाल, समस्तीपुर जिले के लिए डॉ. रमाकांत सिंह, भागलपुर जिले के लिए डॉ. मनीषा भारती, पूर्वी चंपारण जिले के लिए डॉ. नवीन कुमार, पटना के लिए डॉ. कृष्ण मुरारी एवं डॉ. उषा किरण को गया जिले के लिए सह संयोजक बनाया गया है।

राज्य संयोजक डॉ. कृष्ण कुमार ने बताया कि बिहार के सभी 38 जिलों में एक हजार से अधिक सार्वजनिक स्थानों पर आगामी 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया जाएगा। इसमें दो लाख से अधिक लोग सामूहिक योगाभ्यास करेंगे। सभी आयोजकों को टी शर्ट, बैनर और सर्टिफिकेट दिया जाएगा। जो लोग योग संगम में भाग लेंगे उनको भी सहभागिता ई प्रमाणपत्र दिया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।