Hindi Newsबिहार न्यूज़Bihar Weather Moderate fog in Patna and dense fog in some districts temperature will increase 3 degrees in 4 days

Bihar Weather: पटना में मध्यम तो कुछ जिलों में घने कोहरे के आसार, 4 दिनों में 3 डिग्री बढ़ेगा न्यूनतम तापमान

  • शुक्रवार को उत्तर बिहार के कुछ जिलों में कई स्थानों पर घना कोहरा छाए रहने की चेतावनी है। पटना सहित शेष जिलों में सुबह के समय हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा छाया रह सकता है। वहीं अगले चार दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की क्रमिक वृद्धि होगी।

Sudhir Kumar हिन्दुस्तान, पटना, हिन्दुस्तान प्रतिनिधिFri, 31 Jan 2025 05:39 AM
share Share
Follow Us on
Bihar Weather: पटना में मध्यम तो कुछ जिलों में घने कोहरे के आसार, 4 दिनों में 3 डिग्री बढ़ेगा न्यूनतम तापमान

Bihar Weather: बिहार में कई दिनों की सर्दी के बाद न्यूनतम तापमान में क्रमिक बढ़त देखने को मिल रहा है। ग्रामीण इलाकों में सर्दी ज्यादा लगती है लेकिन शहरी क्षेत्र में इसका प्रभाव कम दिख रहा है। सुबह में शुक्रवार को मुजफ्फरपुर समेत आसपास के कई जिलों में घना कोहरा रहा लेकिन इन दिनों दिन में धूप निकलने पर इसका असर महसूस होनेे लगा है। इस बीच शुक्रवार को उत्तर बिहार के कुछ जिलों में कई स्थानों पर घना कोहरा छाए रहने की चेतावनी दी गयी है। पटना सहित शेष जिलों में सुबह के समय हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा छाया रह सकता है। वहीं अगले चार दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की क्रमिक वृद्धि होगी।

मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को पटना सहित प्रदेश के अधिकतर शहरों के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई। प्रदेश का सबसे ठंडा शहर 7.5 डिग्री सेल्सियस के साथ बक्सर और सबसे गर्म शहर 7.4 डिग्री सेल्सियस के साथ गया रहा। पूर्णिया एवं भागलपुर में घना कोहरा छाया रहा। जबकि अन्य जिलों में हल्के से मध्यम स्तर का कुहासा छाया रहा। वहीं पटना के अधिकतम तापमान में 0.3 और न्यूनतम में 0.6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई।

राजधानी का अधिकतम तापमान 25.4 और न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इसी कारण राजधानी में जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, वैसे-वैसे तापमान में बढ़ोतरी होती गई। इस कारण दिन में लोगों को हल्की गर्मी का एहसास हो रहा था।

घने कोहरे में लिपटी रही सुबह

इधर भागलपुर में गुरुवार सुबह कोहरे की मोटी चादर में लिपटी आई। इस दौरान लोगों को कनकनी ने खूब सताया। घने कोहरे के कारण सुबह छह बजे से साढ़े आठ बजे के बीच दृश्यता 50 मीटर तक आ गई थी। हालांकि दस बजे तक आसमान साफ हो गया। 25.5 डिग्री सेल्सियस पर ठहरा दिन का पारा बुधवार की तरह ही गुरुवार को भी दिन का पारा 25.5 डिग्री सेल्सियस पर ही ठहरा रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 0.8 डिग्री सेल्सियस चढ़कर 11.0 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। बीएयू सबौर के मौसम वैज्ञानिक डॉ. बीरेंद्र कुमार ने बताया कि शुक्रवार से लेकर तीन फरवरी के बीचं दिन के तापमान में डेढ़ डिग्री सेल्सियस की गिरावट तो रात के तापमान में एक डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि का अनुमान है। रात में ओस पड़ेगी तो सुबह में हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा छाया रहेगा।

अगला लेखऐप पर पढ़ें