Yamaha rolls out 5 millionth unit from Chennai factory, check all details इस टू-व्हीलर कंपनी ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, तैयार कर डाली 50 लाख यूनिट; विदेशों में भी धकाधक बिक रहीं इसकी बाइक्स, Auto Hindi News - Hindustan
Hindi Newsऑटो न्यूज़Yamaha rolls out 5 millionth unit from Chennai factory, check all details

इस टू-व्हीलर कंपनी ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, तैयार कर डाली 50 लाख यूनिट; विदेशों में भी धकाधक बिक रहीं इसकी बाइक्स

यामाहा (Yamaha) ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। कंपनी ने चेन्नई फैक्ट्री से 50 लाखवां टू-व्हीलर बना लिया है। कंपनी इसके साथ ही 5 साल की रोडसाइड असिस्टेंस भी ऑफर कर रही है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

Fri, 6 June 2025 04:50 PMSarveshwar Pathak लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
इस टू-व्हीलर कंपनी ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, तैयार कर डाली 50 लाख यूनिट; विदेशों में भी धकाधक बिक रहीं इसकी बाइक्स

भारत में टू-व्हीलर प्रेमियों के लिए यामाहा (Yamaha) का नाम किसी पहचान का मोहताज नहीं है। अब यामाहा (Yamaha) ने भारत में अपने निर्माण सफर में एक और ऐतिहासिक मुकाम हासिल किया है। चेन्नई प्लांट से 50 लाखवां टू-व्हीलर तैयार होकर निकला है। यह ऐतिहासिक यूनिट कोई और नहीं, बल्कि लोकप्रिय स्पोर्टी स्कूटर एरॉक्स 155 वर्जन S (Aerox 155 Version S) है, जो अब तक की सफलता की कहानी का प्रतीक बन गया है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
हुंडई और टाटा को पीछे छोड़ महिंद्रा बनी नंबर-2, लेकिन इस कंपनी को 133% की ग्रोथ

10 साल में 50 लाख यूनिट तैयार

चेन्नई स्थित यामाहा (Yamaha) फैक्ट्री ने 10 साल पूरे कर लिए हैं और यह प्लांट अब यामाहा (Yamaha) के वैश्विक मैन्युफैक्चरिंग नेटवर्क का एक अहम हिस्सा बन चुका है। यह प्लांट न सिर्फ भारत की जरूरतों को पूरा करता है, बल्कि 30% से अधिक उत्पादन विदेशों में निर्यात भी किया जाता है।

क्या बनता है इस फैक्ट्री में?

इस फैक्ट्री में घरेलू मार्केट के लिए रेजर 125 Fi हाइब्रिड (RayZR 125 Fi Hybrid), फसिनो Fascino 125 Fi हाइब्रिड, एरोक्स 155 वर्जन S (परफॉर्मेंस स्कूटर) है। वहीं, निर्यात के लिए FZ सीरीज, Saluto बाइक, Alpha स्कूटर है।

यामाहा के चेयरमैन का बयान

यामाहा मोटर इंडिया ग्रुप के चेयरमैन I Itaru Otani ने कहा कि चेन्नई फैक्ट्री यामाहा (Yamaha) के लिए सिर्फ एक मैन्युफैक्चरिंग यूनिट नहीं, बल्कि हमारी लोगों, प्रक्रियाओं और उत्पादों पर विश्वास का प्रतीक है। इस फैक्ट्री ने भारत की मोबिलिटी जरूरतों को तो पूरा किया ही है। साथ ही दुनिया भर के ग्राहकों का भरोसा भी जीता है।

read moreये भी पढ़ें:
हुंडई और टाटा को पीछे छोड़ महिंद्रा बनी नंबर-2, लेकिन इस कंपनी को 133% की ग्रोथ

सिर्फ 975 में 5 साल की रोडसाइड असिस्टेंस

यामाहा (Yamaha) ने भारत में अपने 40 साल पूरे होने पर एक शानदार स्कीम शुरू की है। कंपनी अब सिर्फ 975 में 5 साल की रोडसाइट एसिस्टेंस (RSA) दे रही है। यामाहा (Yamaha) ने यह साबित कर दिया है कि वह न सिर्फ एक मजबूत ब्रांड है, बल्कि ग्राहकों के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए हमेशा कुछ नया करता रहता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।