Hindi Newsऑटो न्यूज़Toyota Urban Cruiser Hyryder waiting period february 2025

हाई डिमांड से इस कार का वेटिंग पीरियड 10 महीने तक पहुंचा, लेने से पहले देख लो अपने शहर का हाल

  • टोयोटा को लिए अर्बन क्रूजर हाइराइडर मोस्ट इन डिमांडिंग कार है। सालों से इसका वेटिंग पीरियड काफी हाई रहा है। इस महीने भी इस कार पर 10 महीना तक की वेटिंग चल रही है।

Narendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तानSat, 15 Feb 2025 05:28 PM
share Share
Follow Us on
हाई डिमांड से इस कार का वेटिंग पीरियड 10 महीने तक पहुंचा, लेने से पहले देख लो अपने शहर का हाल

टोयोटा को लिए अर्बन क्रूजर हाइराइडर मोस्ट इन डिमांडिंग कार है। सालों से इसका वेटिंग पीरियड काफी हाई रहा है। इस महीने भी इस कार पर 10 महीना तक की वेटिंग चल रही है। देश के अलग-अलग शहरों के हिसाब से इसका वेटिंग पीरियड 1 महीना से लेकर 10 महीने तक है। सबसे ज्यादा वेटिंग गाजियाबाद में 6 से 10 महीने तक है। हाई डिमांड के चलते इस कार पर कंपनी दूसरे मॉडल की तुलना में छोटा डिस्काउंट दे रही है। इस पर सिर्फ एक्सचेंज बोनस का ही फायदा मिलेगा। बता दें कि इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 11.14 लाख रुपए है।

इस महीने इस कार को खरीदने पर 20 हजार रुपए तक की बचत की जा सकती है। कंपनी इसके G & V (पेट्रोल MT/AT) वैरिएंट पर 20 हजार का एक्सचेंज बोनस और S & E (पेट्रोल MT/AT) वैरिएंट पर 11 हजार का एक्सचेंज बोनस दे रही है। चलिए सबसे पहले आपको देश के 20 अलग-अलग शहरों में इसका वेटिंग पीरियड दिखाते हैं।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Toyota Urban Cruiser Hyryder

Toyota Urban Cruiser Hyryder

₹ 11.14 - 19.99 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Maruti Suzuki Grand Vitara

Maruti Suzuki Grand Vitara

₹ 10.99 - 20.62 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Maruti Suzuki XL6

Maruti Suzuki XL6

₹ 11.61 - 14.77 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra Scorpio Classic

Mahindra Scorpio Classic

₹ 13.62 - 17.5 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Skoda Kushaq

Skoda Kushaq

₹ 10.89 - 18.79 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra Thar

Mahindra Thar

₹ 11.5 - 17.6 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर वेटिंग पीरियड फरवरी 2025
शहरवेटिंग पीरियडशहरवेटिंग पीरियड
नई दिल्ली5-6 महीनेकोलकाता7 महीने
बेंगलुरु2 महीनेठाणे6 महीने
मुंबई2-3 महीनेसूरत6 महीने
हैदराबाद5 महीनेगाजियाबाद6-10 महीने
पुणे1 महीनाचंडीगढ़6 महीने
चेन्नई5 महीनेकोयंबटूर5 महीने
जयपुर6 महीनेपटना3-4 महीने
अहमदाबाद6 महीनेफरीदाबाद5-8 महीने
गुरुग्राम4-7 महीनेइंदौर5 महीने
लखनऊ6 महीनेनोएडा7 महीने
ये भी पढ़ें:CNG मोड पर कितना दमदार है स्विफ्ट का इंजन? लेने से पहले देख लो आंकड़े

अर्बन क्रूजर हाइराइडर के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर CNG में 1.5 लीटर K-सीरीज इंजन लगा है, जो कि 5500rpm पर 86.63 bhp पावर और 4200rpm पर 121.5Nm पीक टॉर्क जेनरेट करता है। SUV के इंजन को 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है। टोयोटा ने इससे पहले अपनी प्रीमियम हैचबैक ग्लैंजा को फैक्ट्री फिटेड CNG किट के साथ पेश किया था।

टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर CNG में मैनुअल ट्रांसमिशन ही मिलेगा। इसका माइलेज 26.6 KM/KG का है। जबकि ग्रैंड विटारा CNG का माइलेज भी इतना ही है। हाइराइडर स्ट्रांग-हाइब्रिड में 0.76 kWh लिथियम-आयन बैटरी पैक मिलता है, जो ARAI सर्टिफाइट 29.97 kmpl का माइलेज देती है।

ये भी पढ़ें:कार की सेफ्टी बढ़ाने वाली ADAS टेक्नोलॉजी से एक्सीडेंट बढ़े, रिसर्च में खुलासा

इसके फीचर्स की बात करें तो इसमें एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले के साथ 9-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, कनेक्टेड कार टेक, फुल-LED हेडलैंप, एम्बिएंट इंटीरियर लाइटिंग, 6 एयरबैग्स, EBD के साथ ABS, ESP (इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम) मिलता है। इसमें 17-इंच की एलॉय व्हील के साथ टोयोटा का आई-कनेक्ट सॉफ्टवेयर भी मिलता है। जो आपकी ड्राइविंग को आसान बनाने का काम करेगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें