थोड़ा रखिए इंतजार! ऑटो एक्सपो 2025 में एंट्री कर सकती है ये 2 टोयोटा कार; इनमें EV भी है शामिल
टोयोटा अर्बन क्रूजर ईवी भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में डेब्यू करेगी। वहीं, ईवी अगले साल के अंत में भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध हो सकती है। बता दें कि ईवी सुजुकी ई विटारा के साथ पावरट्रेन को साझा करता है।

निकट भविष्य में नई टोयोटा कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यह खबर आपके काम की है। दरअसल, कंपनी अगले महीने नई दिल्ली में होने जा रहे भारत मोबिलिटी एक्सपो 2025 में कई कारों को अनवील करने जा रही है। न्यूज वेबसाइट gaadiwaadi में छपी एक खबर के अनुसार, टोयोटा की भारतीय मार्केट के लिए पहली इलेक्ट्रिक कार अर्बन क्रूजर ईवी भी ऑटो शो में पहली बार दिखाई देगी। आइए जानते हैं पूरी खबर को विस्तार से।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
Toyota Urban Cruiser EV
उम्मीद की जा रही है कि टोयोटा अर्बन क्रूजर ईवी भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में डेब्यू करेगी। वहीं, ईवी अगले साल के अंत में भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध हो सकती है। बता दें कि अर्बन क्रूजर ईवी सुजुकी ई विटारा के साथ अपने अंडरपिनिंग और पावरट्रेन को साझा करता है। ईवी 2,700 मिमी के व्हीलबेस के साथ 4,285 मिमी लंबी है। ईवी को दो बैटरी पैक ऑप्शन यानी 49kWh और 61kWh के साथ पेश किया जाएगा।
New Toyota Fortuner
नई टोयोटा फॉर्च्यूनर माइल्ड-हाइब्रिड पहले से ही कुछ अंतरराष्ट्रीय बाजारों में बिक्री के लिए उपलब्ध है। बता दें कि कंपनी इसे अगले साल किसी समय भारत में भी लॉन्च कर सकती है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि टोयोटा इसे 2025 भारत मोबिलिटी एक्सपो में अनवील कर सकती है। बता दें कि इस एसयूवी में 2.8-लीटर का डीजल इंजन मौजूद है जिसे 48V माइल्ड हाइब्रिड सिस्टम के साथ जोड़ा गया है।
(फोटो क्रेडिट- ‘X’)
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।