Hindi Newsऑटो न्यूज़Tata Nexon EV LR with 40.5kWh battery discontinued

टाटा नेक्सन EV के इस मॉडल का सफर भारत में खत्म, नए बैटरी पैक ने दिखाया बाजार से बाहर का रास्ता!

  • टाटा मोटर्स ने अपनी पॉपुलर इलेक्ट्रिक SUV नेक्सन ईवी (Tata Nexon EV) के मिड-स्पेक 40.5kWh बैटरी वर्जन हमेशा के लिए बंद कर दिया है। दरअसल, अब इस कार में सिर्फ दो बैटरी पैक ऑप्शन मिलते हैं।

Narendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तानThu, 20 Feb 2025 09:26 AM
share Share
Follow Us on
टाटा नेक्सन EV के इस मॉडल का सफर भारत में खत्म, नए बैटरी पैक ने दिखाया बाजार से बाहर का रास्ता!

टाटा मोटर्स ने अपनी पॉपुलर इलेक्ट्रिक SUV नेक्सन ईवी (Tata Nexon EV) के मिड-स्पेक 40.5kWh बैटरी वर्जन हमेशा के लिए बंद कर दिया है। दरअसल, अब इस कार में सिर्फ दो बैटरी पैक ऑप्शन मिलते हैं। जबकि पहले इसमें तीन बैटरी पैक ऑप्शन मिलते थे। सितंबर 2023 में नेक्सन ईवी फेसलिफ्ट के लॉन्च के समय इस ऑल-इलेक्ट्रिक कॉम्पैक्ट SUV को 30kWh (MR) और 40.5kWh (LR) बैटरी ऑप्शन के साथ पेश किया गया था। टाटा ने एक साल बाद इसमें 45kWh बैटरी ऑप्शन जोड़ा है। यानी 40.5kWh बैटरी बैक को 45kWh ने रिप्लेस किया है।

टाटा नेक्सन EV अब दो बैटरी ऑप्शन वाले 10 वैरिएंट
वैरिएंटMR (30kWh)45 (45kWh)
क्रिएटिव-13.99
क्रिएटिव +12.49-
फियरलेस13.2914.99
फियरलेस +13.79-
फियरलेस +S14.29-
एम्पावर्ड14.7915.99
एम्पावर्ड +-16.99
रेड डार्क-17.19
सभी एक्स-शोरूम कीमतें लाख रुपए में हैं।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Tata Nexon EV

Tata Nexon EV

₹ 12.49 - 17.19 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra XUV 400 EV

Mahindra XUV 400 EV

₹ 16.74 - 17.69 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Curvv EV

Tata Curvv EV

₹ 17.49 - 21.99 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Hyundai Creta EV

Hyundai Creta EV

₹ 17.99 - 23.5 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
MG Windsor EV

MG Windsor EV

₹ 13.5 - 15.5 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Punch EV

Tata Punch EV

₹ 9.99 - 14.29 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

टाटा नेक्सन EV अब आठ ट्रिम में उपलब्ध है, जिनमें से कुछ केवल एक स्पेसिफिक बैटरी पैक ऑप्शन के लिए हैं, जिसका मतलब है कि इलेक्ट्रिक कॉम्पैक्ट SUV के कुल 10 वैरिएंट हैं। नेक्सन ईवी MR 30kWh बैटरी के साथ आता है, जिसकी MIDC रेंज 275km है है। इसे क्रिएटिव +, फियरलेस, फियरलेस +, फियरलेस +S और एम्पावर्ड ट्रिम्स में पेश किया गया है। वहीं, नेक्सन EV 45 45kWh बैटरी के साथ आता है, जिसकी MIDC रेंज 489km है। यह क्रिएटिव, फियरलेस, एम्पावर्ड, एम्पावर्ड + और रेड डार्क फॉर्म में उपलब्ध है।

ये भी पढ़ें:हर दिन 200 लोग इस इलेक्ट्रिक कार की कर रहे बुकिंग, पिछले 4 महीने से नंबर-1

नेक्सन EV का 40.5kWh वर्जन मॉडल 14.59 लाख रुपए से 16.29 लाख रुपए की एक्स-शोरूम कीमत की लाइन-अप के बीच में आते हैं। इसलिए कुल कीमत रेंज 12.49 लाख रुपए से 17.19 लाख रुपए तक ही है। ये रियल वर्ल्ड रेंज टेस्टिंग में नेक्सन EV LR 40.5kWh ने फुल चार्ज पर 273Km की कुल रेंज दी, जो MIDC द्वारा बताए गए 390Km के आंकड़े से काफी कम है, लेकिन टाटा के C75 के 290Km से 310Km के आंकड़े के करीब है। टाटा मोटर्स का कहना है कि C75 टेस्टिंग साइकल लगभग रियल वर्ल्ड की ड्राइविंग रेंज है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें