आज आखिरी दिन... कल से महंगी हो जाएंगी ये 4 कार! अभी मिल रहा 3 लाख रुपए का बड़ा डिस्काउंट
- साल 2025 का पहला महीना यानी जनवरी खत्म होने में अब सिर्फ आज का दिन ही बाकी हैं। ऐसे में आप बचे हुए दिनों में अपने लिए कोई कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं तब 3 लाख रुपए तक का फायदा ले सकते हैं।

साल 2025 का पहला महीना यानी जनवरी खत्म होने में अब सिर्फ आज का दिन ही बाकी हैं। ऐसे में आप बचे हुए दिनों में अपने लिए कोई कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं तब 3 लाख रुपए तक का फायदा ले सकते हैं। दरअसल, इस महीने 4 कारों पर सबसे बड़ा डिस्काउंट मिल रहा है। इस लिस्ट में महिंद्रा XUV400 EV, महिंद्रा थार, हुंडई आयोनिक 5 EV और मारुति जिम्नी शामिल हैं। कंपनियां इन कारों पर कैश डिस्काउंट के साथ कई दूसरे बेनिफिट्स भी दे रही है। चलिए इनके ऑफर्स के बारे में जानते हैं।
1. महिंद्रा XUV400 EV
ऑफर: 3 लाख रुपए तक डिस्काउंट
महिंद्रा के इलेक्ट्रिक पोर्टफोलियो में अब कई मॉडल आ चुके हैं। हालांकि, कंपनी अपनी इलेक्ट्रिक XUV400 EV पर इस महीने तगड़ा डिस्काउंट दे रही है। यदि आप इस महीने इस कार को खरीदते हैं तब आपको 3 लाख रुपए तक के डिस्काउंट मिल जाएंगे। इसमें 2 बैटरी पैक ऑप्शन मिलते हैं। पहला 34.5kWh और दूसरा 39.4kWh पैक है। बता दें कि 34.5kWh बैट्री पैक वाले मॉडल की फुल चार्ज में सर्टिफाइड रेंज 375Km है। जबकि 39.4kWh बैट्री पैक वाले मॉडल की फुल चार्ज में सर्टिफाइड रेंज 456Km है। इसमें 10.25-इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, 10.25-इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, सनरूफ और वायरलेस फोन चार्जिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं। सेफ्टी के लिए कार में 6-एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और रियर पार्किंग कैमरा भी मौजूद है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Audi RS Q8
₹ 2.07 करोड़

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Toyota Land Cruiser
₹ 2.1 करोड़

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

BMW X5 M
₹ 1.95 करोड़

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra BE 6
₹ 18.9 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra Thar ROXX
₹ 12.99 - 22.49 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Nexon
₹ 8 - 15.8 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
2. महिंद्रा थार
ऑफर: 3 लाख रुपए तक डिस्काउंट
महिंद्रा अपनी थार SUV पर भी इस महीने 3 लाख रुपए तक का डिस्काउंट ऑफर कर रही है। कंपनी थार 4x4 अर्थ एडिशन की इनवेंट्री को खाली करने के लिए 3 लाख रुपए तक का डिस्काउंट दे रही है। वहीं, थार 4x2 वैरिएंट पर कंपनी 1.30 लाख रुपए तक का डिस्काउंट दे रही है। थार 2WD को दो इंजन ऑप्शन 1.5-लीटर डीजल और 2.0-लीटर पेट्रोल में खरीद पाएंगे। 1.5-लीटर डीजल इंजन 117 BHP की पावर और 300 Nm का टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। यह मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ है। दूसरी तरफ, 2.0-लीटर पेट्रोल 152 BHP की पावर और 320 Nm की पीक टॉर्क जनरेट करता है। इसे ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है। इस इंजन का इस्तेमाल थार 4WD में भी किया गया है। जबकि इसमें दूसरे ऑप्शन के तौर पर 2.2-लीटर डीजल इंजन मिलता है।
3. हुंडई आयोनिक 5 EV
ऑफर: 2 लाख रुपए तक डिस्काउंट
हुंडई अपनी आयोनिक 5 EV पर इस महीने 2 लाख रुपए तक का डिस्काउंट दे रही है। कंपनी ये ऑफर कार के MY 2024 मॉडल पर दे रही है। इस इलेक्ट्रिक कार में 72.6kWh का बैटरी पैक दिया है। ये सिंगल चार्ज पर ARAI-सर्टिफाइट 631km की रेंज देती है। आयोनिक 5 में सिर्फ रियर व्हील ड्राइव मिलता है। इसकी इलेक्ट्रिक मोटर 217hp का पावर और 350Nm का टॉर्क जनरेट करती है। इसके अंदर 12.3-इंच स्क्रीन का पेयर मिलता है। जिसमें इस्ट्रूमेंट क्लस्टर और टचस्क्रीन साथ दिया है। कार में हेडअप डिस्पले भी मिलता है। कार में सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग्स, वर्चुअली इंजन साउंड, इलेक्ट्रिक पार्किंग ब्रेक, चार डिस्क ब्रेक, मल्टी कोलाइजन-अवॉइडेंस ब्रेक, पावर चाइल्ड लॉक दिया है। इसमें लेवल 2 ADAS भी दिया है, जो 21 सेफ्टी फीचर्स को सपोर्ट करता है।
4. मारुति सुजुकी जिम्नी
ऑफर: 1.90 लाख रुपए तक डिस्काउंट
मारुति सुजुकी इंडिया अपनी नेक्सा डीलरशिप पर बिकने वाली ऑफरोड जिम्नी SUV पर इस महीने 1.90 लाख रुपए का डिस्काउंट दे रही है। कंपनी ये डिस्काउंट इसके MY 2024 मॉडल पर दे रही है। वहीं, MY 2025 मॉडल पर 25 हजार रुपए तक का डिस्काउंट दे रही है। जिम्नी में 1.5-लीटर फोर-सिलेंडर K15B माइल्ड-हाइब्रिड पेट्रोल इंजन दिया है, जो 105 hp का अधिकतम पावर आउटपुट और 134 Nm का पीक टॉर्क पैदा करता है। इसे 5-स्पीड MT या 4-स्पीड AT ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है। इसमें इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल ORVMs, वॉशर के साथ फ्रंट और रियर वाइपर, डे और नाइट IRVM, पिंच गार्ड के साथ ड्राइवर-साइड पावर विंडो ऑटो अप/डाउन, रिक्लाइनेबल फ्रंट सीटें, माउंटेड कंट्रोल के साथ मल्टीफंक्शनल स्टीयरिंग व्हील, TFT कलर डिस्प्ले, फ्रंट और रियर सीट एडजस्टेबल हेडरेस्ट, फ्रंट और रियर वेल्डेड टो हुक जैसे फीचर्स दिए हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।