7-सीटर मारुति अर्टिगा लेने जा रहे ग्राहकों को झटका! कंपनी ने बढ़ाई इस नंबर-1 कार की कीमत; अब इतने हजार तक ज्यादा लगेंगे
7-सीटर अर्टिगा लेने जा रहे ग्राहकों को मारुति सुजुकी ने बड़ा झटका दिया है। कंपनी ने इस नंबर-1 कार की कीमत में बढ़ोतरी की है। आइए जरा विस्तार से अब इसकी प्राइस डिटेल्स जानते हैं।

अगर आप मारुति सुजुकी अर्टिगा खरीदने का सोच रहे थे, तो यह खबर आपके लिए जरूरी है। जी हां, क्योंकि फरवरी 2025 से मारुति अर्टिगा के सभी वैरिएंट्स की कीमतें बढ़ा दी गई हैं। अब इस पॉपुलर एमपीवी को खरीदना महंगा हो गया है। कंपनी ने इसकी कीमत में 10,000 रुपये से 15,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।
कितनी बढ़ी कीमत?
इस प्राइस हाइक को प्रतिशत में देखें तो यह 1.73% तक का इजाफा है। हालांकि, यह बढ़ोतरी अलग-अलग वैरिएंट्स पर अलग-अलग है। नीचे दिए गए टेबल में 2025 मारुति अर्टिगा के हर वैरिएंट की पुरानी और नई कीमतों की तुलना दी गई हैं।
मारुति अर्टिगा एक्स-शोरूम प्राइस (फरवरी 2025) पुरानी और नई प्राइस की तुलना | ||||
1.5L पेट्रोल-मैनुअल | ||||
वैरिएंट | पुरानी कीमत | अंतर | नई कीमत | % में अंतर |
LXI (O) | Rs. 8,69,000 | Rs. 15,000 | Rs. 8,84,000 | 1.73% |
VXI (O) | Rs. 9,83,000 | Rs. 10,001 | Rs. 9,93,001 | 1.02% |
ZXI (O) | Rs. 10,93,000 | Rs. 10,001 | Rs. 11,03,001 | 0.92% |
ZXI Plus | Rs. 11,63,000 | Rs. 9,999 | Rs. 11,72,999 | 0.86% |
1.5L पेट्रोल-TC ऑटोमैटिक | ||||
वैरिएंट | पुरानी कीमत | अंतर | नई कीमत | % में अंतर |
VXI | Rs. 11,23,000 | Rs. 10,000 | Rs. 11,33,000 | 0.89% |
ZXI | Rs. 12,33,000 | Rs. 9,999 | Rs. 12,42,999 | 0.81% |
ZXI Plus | Rs. 13,03,000 | Rs. 10,000 | Rs. 13,13,000 | 0.77% |
1.5L CNG-मैनुअल | ||||
वैरिएंट | पुरानी कीमत | अंतर | नई कीमत | % में अंतर |
VXI (O) | Rs. 10,78,000 | Rs. 10,000 | Rs. 10,88,000 | 0.93% |
ZXI (O) | Rs. 11,88,000 | Rs. 10,000 | Rs. 11,98,000 | 0.84% |
बढ़ी कीमतों का असर?
इस बढ़ोतरी से मारुति अर्टिगा की मांग पर असर पड़ सकता है। खासकर उन ग्राहकों के लिए, जो पहले से ही सीमित बजट में कार खरीदने की सोच रहे थे। हालांकि, मारुति ने कोई नया फीचर या अपडेट नहीं दिया है, फिर भी यह कार अभी भी अपनी सेगमेंट में सबसे किफायती 7-सीटर ऑप्शन बनी हुई है। कीमतों में यह इजाफा कंपनी की लागत में हुई बढ़ोतरी को दर्शाता है।
क्या आपको अभी अर्टिगा खरीदनी चाहिए?
अगर आप पहले से ही इस कार को खरीदने का मन बना चुके हैं, तो बेहतर होगा कि जल्द ही बुकिंग करवा लें। भविष्य में कीमतें और बढ़ सकती हैं। वहीं, अगर आप किसी ऑप्शनल 7-सीटर कार की तलाश में हैं, तो किआ कैरेंस, महिंद्रा मराजो और टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस जैसी कारों पर भी विचार कर सकते हैं।
मारुति अर्टिगा भारतीय बाजार में सबसे लोकप्रिय 7-सीटर एमपीवी में से एक है। इसकी विश्वसनीयता, माइलेज और किफायती मेंटीनेंस के कारण यह हमेशा लोगों की पसंद बनी रही है। हालांकि, फरवरी 2025 में कीमतों में हुई इस बढ़ोतरी के बावजूद यह कार अब भी एक वैल्यू-फॉर-मनी ऑप्शन बनी हुई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।