शानदार माइलेज देने वाली मारुति की ये बजट कार हुई महंगी, फरवरी 2025 से इतने बढ़ गए दाम; देखें प्राइस लिस्ट
मारुति ने फरवरी 2025 से इग्निस (Maruti Ignis) की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। अब ये कार 6,000 तक महंगी हो गई है। आइए इसकी नई कीमत जानते हैं।
Sarveshwar Pathak लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीThu, 6 Feb 2025 10:40 AM

अगर आप मारुति इग्निस (Maruti Ignis) खरीदने की सोच रहे थे, तो आपके लिए एक जरूरी खबर है। मारुति सुजुकी ने फरवरी 2025 से इग्निस (Maruti Ignis) की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। अब इसके सभी वेरिएंट 1,000 से 6,000 तक महंगे हो गए हैं। यह कीमत में करीब 0.88% तक की बढ़ोतरी है।
मारुति इग्निस की नई और पुरानी कीमत में अंतर
नीचे दी गई टेबल में सभी वेरिएंट्स के पुराने और नए दामों की तुलना दी गई है।
मारुति इग्निस एक्स शोरूम प्राइस (फरवरी 2025) पुरानी VS नई कीमत | ||||
1.2L Petrol-Manual | ||||
वैरिएंट | पुरानी कीमत | अंतर | नई कीमत | % में अंतर |
Sigma | Rs. 5,84,000 | Rs. 1,000 | Rs. 5,85,000 | 0.17% |
Delta | Rs. 6,38,000 | Rs. 1,000 | Rs. 6,39,000 | 0.16% |
Zeta | Rs. 6,96,000 | Rs. 1,000 | Rs. 6,97,000 | 0.14% |
Alpha | Rs. 7,61,000 | Rs. 1,000 | Rs. 7,62,000 | 0.13% |
1.2L Petrol- AMT Automatic | ||||
वैरिएंट | पुरानी कीमत | अंतर | नई कीमत | % में अंतर |
Delta | Rs. 6,83,000 | Rs. 6,000 | Rs. 6,89,000 | 0.88% |
Zeta | Rs. 7,41,000 | Rs. 6,000 | Rs. 7,47,000 | 0.81% |
Alpha | Rs. 8,06,000 | Rs. 6,000 | Rs. 8,12,000 | 0.74% |
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।