₹14 लाख की इस लग्जरी SUV पर आया ऐसा डिस्काउंट, कीमत घटकर बस इतने रुपए रह गई!
- महिंद्रा इस महीने अपने पोर्टफोलियो की प्रीमियम SUV XUV700 पर तगड़ा डिस्काउंट दे रही है। आप ये SUV इस महीने खरीदते हैं तब आपको 1 लाख रुपए का फायादा मिलेगा। कंपनी इसके मॉडल ईयर 2024 पर सबसे ज्यादा डिस्काउंट दे रही है।

महिंद्रा इस महीने अपने पोर्टफोलियो की प्रीमियम SUV XUV700 पर तगड़ा डिस्काउंट दे रही है। आप ये SUV इस महीने खरीदते हैं तब आपको 1 लाख रुपए का फायादा मिलेगा। कंपनी इसके मॉडल ईयर 2024 पर सबसे ज्यादा डिस्काउंट दे रही है। इसके AX 7 वैरिएंट पर सबसे ज्यादा 1 लाख रुपए तक की छूट दे रही है। इसके बाद बेस MX ट्रिम पर 60,000 रुपए तक की छूट और फिर AX 3 वैरिएंट पर 50,000 रुपए तक की छूट मिल रही है। AX 5 और AX5 S वैरिएंट पर MY2024 मॉडल पर 50,000 रुपए और 20,000 रुपए तक की छूट मिल रही है। वहीं, MY2025 स्टॉक पर 20,000 रुपए तक की छूट मिल रही है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमतें 13.99 लाख से 25.48 लाख रुपए तक हैं।
महिंद्रा XUV700 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
महिंद्रा XUV700 के इंजन की बात करें तो इसमें 2.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 200hp की पावर और 380Nm का टॉर्क जेनरेट करने में कैपेबिल है। इसमें 2.2-लीटर टर्बो-डीजल इंजन भी मिलता है, जो 155hp की पावर और 360Nm का टॉर्क जनरेट करता है। दोनों इंजन 6-स्पीड मैनुअल या 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जुड़े हैं। केवल डीजल इंजन में ही ऑल-व्हील ड्राइव का ऑप्शन मिलता है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Mahindra XUV700
₹ 13.99 - 25.89 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra Thar ROXX
₹ 12.99 - 23.09 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra Scorpio-N
₹ 13.99 - 24.69 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Harrier
₹ 14.99 - 25.89 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Hyundai Creta N Line
₹ 16.82 - 20.45 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Hyundai Alcazar
₹ 14.99 - 21.7 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
XUV700 में के फीचर्स की बात करें तो इसमें रियर पार्किंग सेंसर, हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, रियर स्पॉयलर और फॉलो मी होम हेडलाइट्स मिलते हैं। इसमें रियर वाइपर, डिफॉगर और डोर और बूट-लिड सुविधाओं के लिए अनलॉक दिया है। कार में LED टर्न इंडिकेटर दिए हैं। इसमें अडैप्टिव क्रूज कंट्रोल का फीचर भी मिलता है। टॉप स्पेक में स्टार्ट स्टॉप फंक्शन भी मिलता है।
अब बात करें सेफ्टी फीचर्स की तो इसमें एडवांस ड्राइवर असिस्टेंट सिस्टम (ADAS) के साथ-साथ फॉरवर्ड कोलिजन वार्निंग भी मिलती है। इसमें क्रूज कंट्रोल, स्मार्ट पायलट असिस्ट, ट्रैफिक साइन रिकग्निशन आदि फीचर्स दिए गए हैं। सेफ्टी के लिए इसमें कुल 7 एयरबैग, ट्रैक्शन कंट्रोल, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग और 360 डिग्री भी है। इसे ग्लोबल NCAP ने 5-स्टार रेटिंग दी है।
डिस्क्लेमर: कार पर मिलने वाले डिस्काउंट को हमने अलग-अलग प्लेटफॉर्म के मदद से बताया है। आपके शहर या डीलर के पास ये डिस्काउंट कम या ज्यादा भी हो सकता है। ऐसे में कार खरीदने से पहले डिस्काउंट से जुड़ी सभी तरह की डिटेल का पता लगा लें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।