Hindi Newsऑटो न्यूज़Maruti Baleno Best Sailing Car Premium Hatchback Segment January 2025

देश की दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार; इसके सामने क्रेटा, पंच, नेक्सन, स्कॉर्पियो, विटारा भी फेल

  • मारुति सुजुकी की बलेनो प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट में एक बार फिर नंबर-1 कार बनकर सामने आई है। जनवरी 2025 की टॉप-10 कारों की लिस्ट में बलेनो दूसरे नंबर पर रही। इससे ऊपर मारुति वैगनआर रही।

Narendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तानThu, 6 Feb 2025 08:53 AM
share Share
Follow Us on
देश की दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार; इसके सामने क्रेटा, पंच, नेक्सन, स्कॉर्पियो, विटारा भी फेल

मारुति सुजुकी की बलेनो प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट में एक बार फिर नंबर-1 कार बनकर सामने आई है। जनवरी 2025 की टॉप-10 कारों की लिस्ट में बलेनो दूसरे नंबर पर रही। इससे ऊपर मारुति वैगनआर रही। बलेनो की पिछले महीने 19,965 यूनिट बिकीं। बलेनो की डिमांड के सामने हुंडई क्रेटा, टाटा पंच, महिंद्रा स्कॉर्पियो और टाटा नेक्सन जैसे मॉडल भी पीछे छूट गए। वहीं, मारुति की स्विफ्ट, डिजायर, फ्रोंक्स, अर्टिगा जैसे मॉडल भी काफी पीछे रहे। अपने सेगमेंट में इसका मुकाबला हुंडई i20, टाटा अल्ट्रोज, टोयोटा ग्लैंजा जैसे मॉडल से होता है। चलिए आपको जनवरी 2025 में सबसे ज्यादा बिकने वाली टॉप-10 कारों की लिस्ट दिखाते हैं।

टॉप-10 कार सेल्स जनवरी 2025
मॉडलसेल्स यूनिट
मारुति सुजुकी वैगनआर24,078
मारुति सुजुकी बलेनो19,965
हुंडई क्रेटा18,522
मारुति सुजुकी स्विफ्ट17,081
टाटा पंच16,231
मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा15,784
महिंद्रा स्कॉर्पियो15,442
टाटा नेक्सन15,397
मारुति सुजुकी डिजायर15,383
मारुति सुजुकी फ्रोंक्स15,192

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Toyota Glanza

Toyota Glanza

₹ 6.86 - 10 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Maruti Suzuki Baleno

Maruti Suzuki Baleno

₹ 6.66 - 9.83 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Hyundai i20

Hyundai i20

₹ 7.04 - 11.25 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Altroz

Tata Altroz

₹ 6.5 - 11.16 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Tiago NRG

Tata Tiago NRG

₹ 6.5 - 8.75 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

बलेनो के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

बलेनो में 1.2-लीटर, फोर-सिलेंडर K12N पेट्रोल इंजन दिया। ये 83bhp का पावर जनरेट करेगा। वहीं, एक अन्य ऑप्शन में 1.2-लीटर डुअलजेट पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 90bhp का पावर जनरेट करेगा। इसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन ऑप्शन मिलता है। बलेनो CNG में 1.2-लीटर डुअल जेट पेट्रोल इंजन दिया गया है। ये 78ps की पावर और 99nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है।

ये भी पढ़ें:3.5 साल की वेटिंग वाली मारुति की इस SUV पर आया ₹1.90 लाख का डिस्काउंट

बलेनो की लंबाई 3990mm, चौड़ाई 1745mm, ऊंचाई 1500mm और व्हीलबेस 2520mm है। नई बलेनो के AC वेंट्स को फिर से डिजाइन किया गया है। इसमें एक फ्री-स्टैंडिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया है। इस प्रीमियम हैचबैक में 360 डिग्री कैमरा मिलेगा। इसमें 9-इंच का स्मार्टप्ले प्रो प्लस टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा। यह इंफोटेनमेंट सिस्टम वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एपल कार प्ले सपोर्ट करता है।

ये भी पढ़ें:अर्टिगा की बादशाहत खत्म! अब ये बनी देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली 7 सीटर कार

मारुति बलेनो में अब सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP), हिल-स्टार्ट असिस्ट, 360-डिग्री कैमरा, ABS के साथ EBD, ISOFIX चाइल्ड सीट एंकरेज, रिवर्सिंग कैमरा और रियर पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स मिलते हैं। बेलेनो को सिग्मा, डेल्टा, जेटा और अल्फा के चार वैरिएंट में बेचा जाता है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 6.70 लाख रुपए है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें