Hindi Newsऑटो न्यूज़Mahindra XUV700 diesel sales increase 25 percent in FY2025, Check all details

महिंद्रा XUV700 के इस वैरिएंट पर टूट पड़ी पब्लिक, बिक्री में 25% की बढ़ोतरी; ये है इसकी वजह

महिंद्रा XUV700 के डीजल वैरिएंट को लोग जमकर खरीद रहे हैं। इस वैरिएंट की बिक्री में 25% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। आइए जरा विस्तार से इसके पीछे की वजह जानते हैं।

Sarveshwar Pathak लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीWed, 19 Feb 2025 12:14 AM
share Share
Follow Us on
महिंद्रा XUV700 के इस वैरिएंट पर टूट पड़ी पब्लिक, बिक्री में 25% की बढ़ोतरी; ये है इसकी वजह

महिंद्रा XUV700 ने जनवरी 2025 में 2,50,000 यूनिट्स की बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है। दिलचस्प बात यह है कि सख्त एमिशन नॉर्म्स और दिल्ली-NCR में 10 साल की डीजल कारों पर पाबंदी के बावजूद ग्राहकों के बीच डीजल वैरिएंट की डिमांड ज्यादा बनी हुई है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

ये भी पढ़ें:महिंद्रा XUV700 पर लगा 48% टैक्स, ग्राहक ने बिल शेयर करके बताया अपना दर्द

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Mahindra XUV700

Mahindra XUV700

₹ 13.99 - 25.89 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra Thar ROXX

Mahindra Thar ROXX

₹ 12.99 - 23.09 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra Scorpio-N

Mahindra Scorpio-N

₹ 13.99 - 24.69 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Harrier

Tata Harrier

₹ 15 - 26.25 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Hyundai Creta N Line

Hyundai Creta N Line

₹ 16.82 - 20.45 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Hyundai Alcazar

Hyundai Alcazar

₹ 14.99 - 21.7 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

XUV700 की बिक्री के आंकड़े (अप्रैल 2024 - जनवरी 2025)

वैरिएंटबिक्री (यूनिट्स में)वृद्धि प्रतिशत
डीजल59,07325%
पेट्रोल19,6903.4%

वित्त वर्ष 2025 के पहले 10 महीनों में 75% XUV700 डीजल वैरिएंट बिके। पेट्रोल वैरिएंट की बिक्री मात्र 3.4% बढ़ी, जबकि डीजल की 25% बढ़ोतरी दर्ज की गई। अगस्त 2024 से जनवरी 2025 के बीच 50,000 यूनिट्स बिकीं।

XUV700 डीजल को क्यों मिल रही है इतनी लोकप्रियता?

पावरफुल इंजन: XUV700 में 2.2-लीटर डीजल इंजन मिलता है, जो 185hp की पावर और 420Nm का टॉर्क जनरेट करता है।

अच्छा माइलेज: XUV700 लंबी दूरी और हाईवे राइडिंग के लिए डीजल अधिक किफायती साबित होता है।

बेहतर ड्राइविंग एक्सपीरियंस: XUV700 ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) ऑप्शन के साथ उपलब्ध है।

SUV प्रेमियों की पहली पसंद: महिंद्रा XUV700 खासकर लंबी यात्राओं और रफ-रोडिंग के लिए सही है।

XUV700 के वैरिएंट और कीमतें

वेरिएंटकीमत (₹ लाख, एक्स-शोरूम)
MX डीजल (5-सीटर, मैनुअल)14.59
AX7 L AWD (7-सीटर, ऑटोमैटिक)25.74

XUV700 की रायवल SUV

XUV700 की रायवल SUVs की बात करें तो लिस्ट में टाटा हैरियर (Tata Harrier), टाटा सफारी (Tata Safari), एमजी हेक्टर प्लस (MG Hector Plus) और हुंडई अल्काजार (Hyundai Alcazar) हैं।

क्या XUV700 डीजल की बिक्री आगे भी बढ़ेगी?

महिंद्रा XUV700 की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए डीजल वैरिएंट की डिमांड अभी और बढ़ने की उम्मीद है। लेकिन, आने वाले समय में सरकार के डीजल वाहनों पर नए नियमों का असर पड़ सकता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें