स्कॉर्पियो बनी नंबर-1, लेकिन महिंद्रा की इस ई-कार ने सबको चौंकाया; 31 दिन में 1,296 यूनिट बेच हासिल की 142% की ग्रोथ
महिंद्रा ने दिसंबर 2024 की बिक्री में जबरदस्त उछाल दर्ज की है। दिसंबर 2024 की बिक्री में स्कॉर्पियो मॉडल नंबर-1 रहा, लेकिन XUV400 EV ने 142% की भारी उछाल दर्ज कर सबको चौंका दिया। इसने पिछले महीने (31 दिन में) धकाधक 1,296 यूनिट सेल कर डाली।

दिसंबर 2024 में महिंद्रा ने शानदार बिक्री दर्ज की। कंपनी ने पिछले महीने 41,424 यूनिट्स की बिक्री की, जो दिसंबर 2023 की तुलना में 17.78% की वृद्धि है। महिंद्रा स्कॉर्पियो/N कंपनी के लिए सबसे स्ट्रॉन्ग परफॉर्मर बनी रही। दिसंबर 2024 में इसकी 12,195 यूनिट्स बिकीं, जो पिछले साल दिसंबर की 11,355 यूनिट्स से 7.40% ज्यादा है। वहीं, XUV400 EV ने 142% की भारी उछाल दर्ज कर सबको चौंका दिया। इसने 31 दिन में धकाधक 1,296 यूनिट सेल कर डाली। आइए महिंद्रा कारों की बिक्री रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Mahindra Thar ROXX
₹ 12.99 - 22.49 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra Bolero Neo
₹ 9.95 - 12.15 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra Scorpio Classic
₹ 13.62 - 17.42 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra Scorpio-N
₹ 13.85 - 24.54 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
ऑफ-रोडिंग के दीवानों की पहली पसंद
महिंद्रा थार और रॉक्स ने 7,659 यूनिट्स की बिक्री के साथ शानदार प्रदर्शन किया। यह आंकड़ा दिसंबर 2023 की 5,793 यूनिट्स से 32.21% ज्यादा है। यह वृद्धि बताती है कि ऑफ-रोडिंग सेगमेंट में महिंद्रा की पकड़ मजबूत है।
XUV700 की जबरदस्त बिक्री
महिंद्रा की फ्लैगशिप SUV XUV700 ने 7,337 यूनिट्स की बिक्री की। यह दिसंबर 2023 के 5,881 यूनिट्स की तुलना में 24.76% ज्यादा है। यह SUV अपने एडवांस फीचर्स और परफॉर्मेंस के कारण ग्राहकों के बीच बेहद लोकप्रिय हो चुकी है। जल्द ही इसकी इलेक्ट्रिक वर्जन XEV 7e भी लॉन्च होने वाली है।
XUV 3XO की सब-4 मीटर SUV में शानदार ग्रोथ
XUV 3XO ने दिसंबर 2024 में 7,000 यूनिट्स बेचीं, जो पिछले साल के 3,550 यूनिट्स की तुलना में 97.18% ज्यादा है। इस सेगमेंट में यह गाड़ी तेजी से अपनी पहचान बना रही है।
बोलेरो की बिक्री में गिरावट
हालांकि, बोलेरो की बिक्री में गिरावट देखी गई है। दिसंबर 2024 में यह 5,921 यूनिट्स पर सिमट गई। यह पिछले साल के 7,995 यूनिट्स की तुलना में 25.94% कम है। बावजूद इसके यह मॉडल ग्रामीण इलाकों में अपनी मजबूती और विश्वसनीयता के लिए पसंद किया जाता है।
XUV400 EV की इलेक्ट्रिक सेगमेंट में नई उड़ान
महिंद्रा की XUV400 EV ने 1,296 यूनिट्स की बिक्री की, जो पिछले साल की 535 यूनिट्स से 142.24% ज्यादा है। यह इलेक्ट्रिक SUV धीरे-धीरे अपनी पकड़ मजबूत कर रही है और ग्राहकों के बीच लोकप्रिय हो रही है।
मराजो की बिक्री में गिरावट
महिंद्रा मराजो की बिक्री में भारी गिरावट देखी गई। दिसंबर 2024 में इसकी केवल 16 यूनिट्स बिकीं, जो पिछले साल की 62 यूनिट्स से 74.19% कम है। यह MPV अब कंपनी के फोकस से बाहर लग रही है।
महीना-दर-महीना प्रदर्शन
नवंबर 2024 की तुलना में दिसंबर 2024 में बिक्री में 10.38% की गिरावट दर्ज की गई।
- स्कॉर्पियो: 12,195 यूनिट्स (4.01% की गिरावट)
- थार और रॉक्स: 7,659 यूनिट्स (12.05% की गिरावट)
- XUV700: 7,337 यूनिट्स (19.37% की गिरावट)
- XUV3XO: 7,000 यूनिट्स (8.57% की गिरावट)
- बोलेरो: 5,921 यूनिट्स (15.95% की गिरावट)
हालांकि, XUV400 EV ने 29.60% की वृद्धि दर्ज की और मराजो की बिक्री में भी 77.78% का सुधार हुआ।
BE 6 और XEV 9e की डिलीवरी?
महिंद्रा जल्द ही BE 6 और XEV 9e की डिलीवरी शुरू करने वाली है। कंपनी का लक्ष्य हर महीने इन दोनों मॉडल्स की 5,000 यूनिट्स बेचना है। यह दिखाता है कि महिंद्रा अपने इलेक्ट्रिक सेगमेंट में बड़ी छलांग लगाने को तैयार है। महिंद्रा ने दिसंबर 2024 में अपनी बिक्री से यह साबित कर दिया कि भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में उसकी पकड़ मजबूत है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।