महिंद्रा ने लगा दिया ग्राहकों का जैकपॉट, ₹1.40 लाख सस्ते में मिल रही ये SUV; ऑफर 28 फरवरी तक वैलिड
- महिंद्रा इस महीने बोलेरो के सभी मॉडल पर डिस्काउंट दे रही है। कंपनी रेगुलर बोलेरो के MY2024 स्टॉक से शुरू करते हुए टॉप-एंड B6(O) ट्रिम पर 1.30 लाख रुपए तक की सबसे अधिक छूट मिल रही है।

महिंद्रा इस महीने बोलेरो के सभी मॉडल पर डिस्काउंट दे रही है। कंपनी रेगुलर बोलेरो के MY2024 स्टॉक से शुरू करते हुए टॉप-एंड B6(O) ट्रिम पर 1.30 लाख रुपए तक की सबसे अधिक छूट मिल रही है। इसके बाद B6 ट्रिम पर 80,000 रुपए तक की छूट और बेस B4 वैरिएंट पर 65,000 रुपए तक की छूट मिल रही है। नए MY2025 मॉडल खरीदने वाले खरीदारों के लिए बोलेरो B6(O) पर 90,700 रुपए तक की छूट मिल रही है। B6 और B4 वैरिएंट पर 40,000 रुपए तक की छूट मिल रही है।
बोलेरो नियो के सभी वैरिएंट पर समान छूट मिल रही है। MY2024 बोलेरो नियो स्टॉक की रेंज N10(O) और N10 वैरिएंट पर 1.40 लाख रुपए तक की छूट मिल रही है। N8 वैरिएंट पर 1 लाख रुपए तक की छूट मिल रही है। एंट्री-लेवल N4 ट्रिम 80,000 रुपए तक की छूट मिल रही है। MY2025 मॉडल के दोनों N10 वैरिएंट पर 60,000 रुपए तक की छूट मिल रही है। वहीं, N8 पर 65,000 रुपए और N4 वैरिएंट पर 40,000 रुपए तक की छूट मिल रही है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Mahindra BE 6
₹ 18.9 - 26.9 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra Thar ROXX
₹ 12.99 - 22.49 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Nexon
₹ 8 - 15.8 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Kia Seltos
₹ 10.9 - 20.45 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra XUV700
₹ 13.99 - 26.04 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
बात करें 9-सीटर बोलेरो नियो प्लस की तो इसके P4 और P10 ट्रिम पर भी बेनिफिट दिए जा रहे हैं। बोलेरो नियो प्लस के MY2024 मॉडल पर 65,000 रुपए तक के लाभ दिए जा रहे हैं, जबकि नए MY2025 स्टॉक को चुनने पर छूट घटकर 25,000 रुपए हो गई है। ग्राहकों को इस ऑफर का फायदा 28 फरवरी तक मिलेगा। बता दें कि इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमतें 9.79 लाख रुपए से शुरू हो जाती है।
महिंद्रा बोलेरो के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
न्यू महिंद्रा बोलेरो निओ में रूफ स्की-रैक, न्यू फॉग लाइट, एंटीग्रेटेड LED DRLs के साथ हेडलैंप और डीप सिल्वर कलर स्कीम में तैयार स्पेयर व्हील कवर जैसे विजुअल अपग्रेड मिलते हैं। केबिन को डुअल-टोन लैदर सीट के रूप में भी अपग्रेड किया गया है। ड्राइवर सीट के लिए इसमें हाइट एडजेस्टमेंट मिलता है। सेंटर कंसोल में सिल्वर इन्सर्ट हैं, जबकि पहली और सेकेंड रो के पैसेंजर्स के लिए आर्मरेस्ट दिया गया है।
इसके इंटीरियर की बात कें तो इसमें 7-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। इस यूनिट में Apple CarPlay और Android Auto नहीं मिलता है। यह एक रिवर्स पार्किंग कैमरा, क्रूज कंट्रोल, महिंद्रा ब्लूसेंस कनेक्टिविटी ऐप और स्टीयरिंग माउंटेड ऑडियो कंट्रोल के साथ आता है। स्मार्ट स्टोरेज स्पेस विकल्प के रूप में ड्राइवर की सीट के नीचे एक अंडर सीट स्टोरेज ट्रे भी है। सब 4-मीटर SUV पीछे की ओर साइड-फेसिंग जंप सीटों के साथ 7-सीटर ऑप्शन है।
इस SUV में कोई मैकेनिकल चेंजेस देखने को नहीं मिलते हैं। इस मॉडल में 1.5-लीटर mHawk 100 डीजल इंजन मिलता है, जो 100bhp की पावर और 260Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। इसके साथ 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ पावर लेना जारी रखता है। सेफ्टी के लिए इसमें तीन-रो वाली SUV में ट्विन एयरबैग और क्रैश सेंसर भी मिलते हैं।
डिस्क्लेमर: कार पर मिलने वाले डिस्काउंट को हमने अलग-अलग प्लेटफॉर्म के मदद से बताया है। आपके शहर या डीलर के पास ये डिस्काउंट कम या ज्यादा भी हो सकता है। ऐसे में कार खरीदने से पहले डिस्काउंट से जुड़ी सभी तरह की डिटेल का पता लगा लें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।