लोग पंच, नेक्सन, स्कॉर्पियो और ग्रैंड विटारा की बातें करते रहे; यहां चुपके से फिर नंबर-1 बन गई ये SUV
- हुंडई क्रेटा एक बार फिर देश की नंबर-1 SUV बनकर सामने आई है। पिछले महीने यानी नवंबर 2024 में क्रेटा SUV सेगमेंट में नंबर-1 और देश की ओवरऑल सेल्स में दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही।

हुंडई क्रेटा एक बार फिर देश की नंबर-1 SUV बनकर सामने आई है। पिछले महीने यानी नवंबर 2024 में क्रेटा SUV सेगमेंट में नंबर-1 और देश की ओवरऑल सेल्स में दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही। पिछले महीने टॉप-10 कारों की लिस्ट में 6 SUVs शामिल रहीं। इसमें सबसे ज्यादा मारुति के 3 मॉडल शामिल रहे। वहीं, टाटा, हुंडई, महिंद्रा के 2-2 और किआ का एक मॉडल शामिल रहा। महिंद्रा थार, टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस, महिंद्रा XUV 3X0, महिंद्रा बोलेरो और किआ सेल्टोस जैसे मॉडल को टॉप-10 में एंट्री नहीं मिली। बता दें कि क्रेटा और टाटा पंच के बीच सिर्फ 17 यूनिट का अंतर रहा।
टॉप-10 SUV सेल्स नवंबर 2024 | |||
मॉडल | नवंबर 2024 | नवंबर 2023 | ग्रोथ % |
हुंडई क्रेटा | 15,452 | 11,814 | 31% |
टाटा पंच | 15,435 | 14,383 | 7% |
टाटा नेक्सन | 15,329 | 14,916 | 3% |
मारुति ब्रेजा | 14,918 | 13,393 | 11% |
मारुति फ्रोंक्स | 14,882 | 9,867 | 51% |
महिंद्रा स्कॉर्पियो | 12,704 | 12,185 | 4% |
मारुति ग्रैंड विटारा | 10,148 | 7,937 | 28% |
हुंडई वेन्यू | 9,754 | 11,180 | -13% |
किआ सोनेट | 9,255 | 6,433 | 44% |
महिंद्रा XUV 700 | 9,100 | 7,221 | 26% |
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Hyundai Creta N Line
₹ 16.82 - 20.45 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Hyundai Creta
₹ 11 - 20.3 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Ferrari Purosangue SUV
₹ 10.5 करोड़

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mercedes-Benz EQS SUV
₹ 1.41 करोड़

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
पिछले महीने सबसे ज्यादा बिकने वाली टॉप-10 SUV की बात करें तो हुंडई क्रेटा की नवंबर 2024 में 15,452 यूनिट बिकीं। वहीं, नवंबर 2023 में ये आंकड़ा 11,814 यूनिट का था। यानी इसे 31% की ईयरली ग्रोथ मिली। टाटा पंच की नवंबर 2024 में 15,435 यूनिट बिकीं। वहीं, नवंबर 2023 में ये आंकड़ा 14,383 यूनिट का था। यानी इसे 7% की ईयरली ग्रोथ मिली। टाटा नेक्सन की नवंबर 2024 में 15,329 यूनिट बिकीं। वहीं, नवंबर 2023 में ये आंकड़ा 14,916 यूनिट का था। यानी इसे 3% की ईयरली ग्रोथ मिली।
मारुति ब्रेजा की नवंबर 2024 में 14,918 यूनिट बिकीं। वहीं, नवंबर 2023 में ये आंकड़ा 13,393 यूनिट का था। यानी इसे 11% की ईयरली ग्रोथ मिली। मारुति फ्रोंक्स की नवंबर 2024 में 14,882 यूनिट बिकीं। वहीं, नवंबर 2023 में ये आंकड़ा 9,867 यूनिट का था। यानी इसे 51% की ईयरली ग्रोथ मिली। महिंद्रा स्कॉर्पियो की नवंबर 2024 में 12,704 यूनिट बिकीं। वहीं, नवंबर 2023 में ये आंकड़ा 12,185 यूनिट का था। यानी इसे 4% की ईयरली ग्रोथ मिली। मारुति ग्रैंड विटारा की नवंबर 2024 में 10,148 यूनिट बिकीं। वहीं, नवंबर 2023 में ये आंकड़ा 7,937 यूनिट का था। यानी इसे 28% की ईयरली ग्रोथ मिली।
हुंडई वेन्यू की नवंबर 2024 में 9,754 यूनिट बिकीं। वहीं, नवंबर 2023 में ये आंकड़ा 11,180 यूनिट का था। यानी इसे 13% की ईयरली डिग्रोथ मिली। किआ सोनेट की नवंबर 2024 में 9,255 यूनिट बिकीं। वहीं, नवंबर 2023 में ये आंकड़ा 6,433 यूनिट का था। यानी इसे 44% की ईयरली ग्रोथ मिली। महिंद्रा XUV700 की नवंबर 2024 में 9,100 यूनिट बिकीं। वहीं, नवंबर 2023 में ये आंकड़ा 7,221 यूनिट का था। यानी इसे 26% की ईयरली ग्रोथ मिली।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।