Hindi Newsऑटो न्यूज़Maruti Baleno Top Selling Car in November 2024 Top 10 List

अर्टिगा, क्रेटा, पंच, स्विफ्ट, वैगनआर; देश की सभी कारों के अरमान इस मॉडल ने किए ठंडे! बनी नंबर-1

  • भारतीय बाजार में पिछले महीने यानी नवंबर 2023 में जिन कारों की डिमांड सबसे ज्यादा रही, उसकी लिस्ट सामने आ गई है। पिछले महीने लोगों ने जिस कार को सबसे ज्यादा खरीदा वो मारुति बलेनो है।

Narendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तानFri, 6 Dec 2024 01:23 PM
share Share
Follow Us on
अर्टिगा, क्रेटा, पंच, स्विफ्ट, वैगनआर; देश की सभी कारों के अरमान इस मॉडल ने किए ठंडे! बनी नंबर-1

भारतीय बाजार में पिछले महीने यानी नवंबर 2023 में जिन कारों की डिमांड सबसे ज्यादा रही, उसकी लिस्ट सामने आ गई है। पिछले महीने लोगों ने जिस कार को सबसे ज्यादा खरीदा वो मारुति बलेनो है। लंबे वक्त के बाद एक बार फिर बलेनो देश की नंबर-1 कार बनने में सफल रही। वहीं, हुंडई क्रेटा एक बार फिर SUV सेगमेंट में सबसे ऊपर रही। ये देश की दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार भी है। टॉप-10 की लिस्ट में कई चौंकाने वाले उलटफेर देखने को मिले। जैसे पिछले 2 महीने से नंबर-1 पोजीशन पर रहने वाली मारुति अर्टिगा नंबर-5 पर पहुंच गई। वहीं, टाटा नेक्सन नंबर-4 पोजीशन पर आ गई।

टॉप-10 कार सेल्स नवंबर 2024
मॉडलनवंबर 2024नवंबर 2023ग्रोथ %
मारुति बलेनो16,29312,96126%
हुंडई क्रेटा15,45211,81431%
टाटा पंच15,43514,3837%
टाटा नेक्सन15,32914,9163%
मारुति अर्टिगा15,15012,85718%
मारुति ब्रेजा14,91813,39311%
मारुति फ्रोंक्स14,8829,86751%
मारुति स्विफ्ट14,73715,311-4%
मारुति वैगनआर13,98216,567-16%
महिंद्रा स्कॉर्पियो12,70412,1854%

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...

पिछले महीने सबसे ज्यादा बिकने वाली टॉप-10 कारों की बात करें तो मारुति बलेनो की नवंबर 2024 में 16,293 यूनिट बिकीं। वहीं, नवंबर 2023 में ये आंकड़ा 12,961 यूनिट का था। यानी इसे 26% की ईयरली ग्रोथ मिली। हुंडई क्रेटा की नवंबर 2024 में 15,452 यूनिट बिकीं। वहीं, नवंबर 2023 में ये आंकड़ा 11,814 यूनिट का था। यानी इसे 31% की ईयरली ग्रोथ मिली। टाटा पंच की नवंबर 2024 में 15,435 यूनिट बिकीं। वहीं, नवंबर 2023 में ये आंकड़ा 14,383 यूनिट का था। यानी इसे 7% की ईयरली ग्रोथ मिली।

ये भी पढ़ें:पिक्चर अभी बाकी है! साल खत्म होने से पहले बजाज लॉन्च करेगी नया इलेक्ट्रिक स्कूटर

टाटा नेक्सन की नवंबर 2024 में 15,329 यूनिट बिकीं। वहीं, नवंबर 2023 में ये आंकड़ा 14,916 यूनिट का था। यानी इसे 3% की ईयरली ग्रोथ मिली। मारुति अर्टिगा की नवंबर 2024 में 15,150 यूनिट बिकीं। वहीं, नवंबर 2023 में ये आंकड़ा 12,857 यूनिट का था। यानी इसे 18% की ईयरली ग्रोथ मिली। मारुति ब्रेजा की नवंबर 2024 में 14,918 यूनिट बिकीं। वहीं, नवंबर 2023 में ये आंकड़ा 13,393 यूनिट का था। यानी इसे 11% की ईयरली ग्रोथ मिली। मारुति फ्रोंक्स की नवंबर 2024 में 14,882 यूनिट बिकीं। वहीं, नवंबर 2023 में ये आंकड़ा 9,867 यूनिट का था। यानी इसे 51% की ईयरली ग्रोथ मिली।

ये भी पढ़ें:होंडा का दावा: सेफ्टी में अपने सभी पुराने रिकॉर्ड तोड़ सकती है न्यू अमेज

मारुति स्विफ्ट की नवंबर 2024 में 14,737 यूनिट बिकीं। वहीं, नवंबर 2023 में ये आंकड़ा 15,311 यूनिट का था। यानी इसे 4% की ईयरली डिग्रोथ मिली। मारुति वैगनआर की नवंबर 2024 में 13,982 यूनिट बिकीं। वहीं, नवंबर 2023 में ये आंकड़ा 16,567 यूनिट का था। यानी इसे 16% की ईयरली डिग्रोथ मिली। महिंद्रास्कॉर्पियो की नवंबर 2024 में 12,704 यूनिट बिकीं। वहीं, नवंबर 2023 में ये आंकड़ा 12,185 यूनिट का था। यानी इसे 4% की ईयरली ग्रोथ मिली।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें