Hindi Newsऑटो न्यूज़BYD updates Atto 3 EV with new features, check all details

अब सड़क पर मचेगा धमाल! इस कार में अब मिलेगी लॉन्ग रेंज और सुपर सेफ्टी, अपडेट्स जान दंग रह जाएंगे ग्राहक

BYD ने अपनी इलेक्ट्रिक SUV Atto 3 को नए अपडेट्स के साथ पेश किया है। यह इलेक्ट्रिक कार नवंबर 2022 में भारतीय बाजार में लॉन्च हुई थी। इस कार में अब लॉन्ग रेंज और सुपर सेफ्टी मिलेगी। आइए जरा विस्तार से अब इसके अपडेट्स जानते हैं।

Sarveshwar Pathak लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीMon, 24 Feb 2025 02:14 AM
share Share
Follow Us on
अब सड़क पर मचेगा धमाल! इस कार में अब मिलेगी लॉन्ग रेंज और सुपर सेफ्टी, अपडेट्स जान दंग रह जाएंगे ग्राहक

BYD ने अपनी पॉपुलर इलेक्ट्रिक SUV Atto 3 को नए अपडेट्स के साथ पेश किया है। यह इलेक्ट्रिक कार नवंबर 2022 में भारतीय बाजार में लॉन्च हुई थी और इसके बाद जुलाई 2023 में इसमें कुछ छोटे-मोटे बदलाव किए गए थे। अब कंपनी ने Atto 3 को और भी एडवांस फीचर्स और नए डिजाइन एलिमेंट्स के साथ अपग्रेड किया है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

ये भी पढ़ें:चंद घंटो का है इंतजार! मार्केट में दस्तक देने आ रही BYD की ये धांसू EV

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
BYD Atto 3

BYD Atto 3

₹ 24.99 - 33.99 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra XEV 9e

Mahindra XEV 9e

₹ 21.9 - 30.5 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
MG ZS EV

MG ZS EV

₹ 18.98 - 25.75 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra BE 6

Mahindra BE 6

₹ 18.9 - 26.9 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Hyundai Creta EV

Hyundai Creta EV

₹ 17.99 - 23.5 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Curvv EV

Tata Curvv EV

₹ 17.49 - 21.99 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

नए Atto 3 में क्या बदला?

1. नया डिजाइन अपडेट

  • फ्रंट लुक में हल्का बदलाव
  • नए स्टाइलिश अलॉय व्हील्स
  • अपडेटेड रियर बंपर और नया रूफ स्पॉइलर
  • LED टेललैंप्स का नया इंटर्नल डिजाइन

2. दमदार ADAS टेक्नोलॉजी

नए मॉडल में ADAS (Advanced Driver Assistance System) को पहले से ज्यादा एडवांस बनाया गया है। इसमें अब शामिल हैं:

  • मल्टीपल कैमरा मॉड्यूल्स
  • 5 लॉन्ग-रेंज कैमरे
  • 12 अल्ट्रासोनिक राडार
  • 5 mm-वेव राडार

इस एडवांस टेक्नोलॉजी की मदद से Atto 3 अब ज्यादा सुरक्षित और स्मार्ट ड्राइविंग अनुभव देगी।

3. दमदार बैटरी और परफॉर्मेंस

BYD Atto 3 में 60.5kWh LFP बैटरी पैक पहले की तरह जारी रहेगा। इसमें लगा फ्रंट-माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर 200hp की पावर और 310Nm का टॉर्क जनरेट करता है, जो इसे दमदार परफॉर्मेंस देने में मदद करता है।

ये भी पढ़ें:नए अवतार में आ रही BYD की ये धांसू इलेक्ट्रिक कार, 400 km से ज्यादा मिलेगा रेंज

भारत में कब होगी लॉन्च?

BYD की यह नई अपडेटेड Atto 3 भारत में कब आएगी। इसे लेकर अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। लेकिन, माना जा रहा है कि कंपनी इसे जल्द ही भारतीय बाजार में पेश करेगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें