Hindi Newsऑटो न्यूज़byd sealion 7 with a range of more than 500 km will be launched in india tomorrow

चंद घंटो का है इंतजार! मार्केट में दस्तक देने आ रही BYD की ये धांसू इलेक्ट्रिक कार; रेंज 500 km से ज्यादा

फीचर्स के तौर पर BYD सीलियन 7 में 15.6-इंच का टचस्क्रीन दिया गया है। इसके अलावा, ईवी में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और एक पैनोरमिक ग्लास रूफ भी मौजूद है।

Ashutosh Kumar लाइव हिन्दुस्तानSun, 16 Feb 2025 12:08 PM
share Share
Follow Us on
चंद घंटो का है इंतजार! मार्केट में दस्तक देने आ रही BYD की ये धांसू इलेक्ट्रिक कार; रेंज 500 km से ज्यादा

निकट भविष्य में नई इलेक्ट्रिक कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यह खबर आपके काम की है। BYD इंडिया ने भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में सीलियन 7 इलेक्ट्रिक SUV को अनवील किया था। अब कंपनी ईवी की कीमतों का ऐलान कल यानी 17, फरवरी को करने जा रही है। बता दें कि ईवी की प्री-बुकिंग 70,000 रुपये से पहले ही शुरू हो चुकी है। आइए जानते हैं BYD सीलियन 7 के फीचर्स और ड्राइविंग रेंज के बारे में विस्तार से।

ये भी पढ़ें:34 किमी. का माइलेज देने वाली ये फैमिली कार हुई महंगी, अब ₹5.64 लाख में बेस मॉडल

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
BMW iX1 LWB

BMW iX1 LWB

₹ 49 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Hyundai Ioniq 5

Hyundai Ioniq 5

₹ 46.05 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra BE 6

Mahindra BE 6

₹ 18.9 - 26.9 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra Thar ROXX

Mahindra Thar ROXX

₹ 12.99 - 23.09 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Nexon

Tata Nexon

₹ 8 - 15.8 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

500 किमी से ज्यादा है रेंज

बता दें कि BYD सीलियन 7 इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर को 4 एक्सटीरियर शेड्स में पेश किया जाएगा जिसमें कॉसमॉस ब्लैक, अटलांटिस ग्रे, ऑरोरा व्हाइट और शार्क ग्रे शामिल है। इसके शार्प लाइटिंग एलिमेंट्स फ्यूचरिस्टिक अपील को और बढ़ाते हैं। सीलियन 7 में 82.56 kWh का बैटरी पैक है जो एक बार फुल चार्ज होने पर 567 किमी तक की ड्राइविंग रेंज देने का दावा करता है।

ये भी पढ़ें:हाई डिमांड से इस कार का वेटिंग पीरियड 10 महीने तक पहुंचा, लेने से पहले देख लो

धांसू फीचर्स से लैस है ईवी

फीचर्स के तौर पर BYD सीलियन 7 में एक 15.6-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है जो वायरलेस स्मार्टफोन कनेक्टिविटी से लैस है। इसके अलावा, ईवी में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और एक पैनोरमिक ग्लास रूफ भी मौजूद है। दूसरी ओर सेफ्टी के लिए ईवी में ADAS सूट के साथ एक 360-डिग्री कैमरा सेटअप भी दिया गया है। ईवी सिर्फ 4.5 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें