Hindi Newsऑटो न्यूज़Best Cheapest Cars Under 5 Lakh In India

मिडिल क्लास फैमिली के लिए सबसे सस्ती 3 कार, कीमत 3.99 लाख से शुरू; माइलेज 34Km से ज्यादा

  • कारों में सेफ्टी के साथ कई दूसरे फीचर्स को जोड़ा जा रहा है, जिसके चलते इनकी कीमतों में इजाफा हो रहा है। फिर भी कुछ कारों की कीमतें 5 लाख से कम हैं।

Narendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तानSat, 23 Nov 2024 11:29 AM
share Share
Follow Us on
मिडिल क्लास फैमिली के लिए सबसे सस्ती 3 कार, कीमत 3.99 लाख से शुरू; माइलेज 34Km से ज्यादा

देश के अंदर अलग-अलग कंपनियों की दर्जनों कार मिल रही हैं। इसमें पेट्रोल, डीजल, CNG, इलेक्ट्रिक, हाइब्रिड सभी तरह के मॉडल शामिल हैं। हालांकि, देश के अंदर जिन कारों की डिमांड सालों से सबसे ज्यादा है उसमें सस्ती हैचबैक शामिल हैं। एक छोटी मिडिल क्लास फैमिली के लिए ये कार बढ़िया ऑप्शन होती हैं। हालांकि, अब कम कीमत वाली कारों के ऑप्शन कम होते जा रहे हैं। कारों में सेफ्टी के साथ कई दूसरे फीचर्स को जोड़ा जा रहा है, जिसके चलते इनकी कीमतों में इजाफा हो रहा है। फिर भी कुछ कारों की कीमतें 5 लाख से कम हैं।

1. मारुति ऑल्टो K10 (Maruti Alto K10)
मारुति की एंट्री लेवल ऑल्टो K10 कंपनी के साथ देश की भी सबसे सस्ती कार है। इस कार की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत सिर्फ 3.99 लाख रुपए है। वहीं, टॉप वैरिएंट की कीमत 5.96 लाख रुपए है। इस कार में 998cc का इंजन मिलता है। कंपनी के दावे के मुताबिक, पेट्रोल से इसका माइलेज 24.39 kmpl और CNG से माइलेज 33.85 km/kg तक है।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Tata Curvv EV

Tata Curvv EV

₹ 17.49 - 21.99 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra Thar ROXX

Mahindra Thar ROXX

₹ 12.99 - 22.49 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Nexon

Tata Nexon

₹ 8 - 15.8 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Kia Seltos

Kia Seltos

₹ 10.9 - 20.45 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra XUV700

Mahindra XUV700

₹ 13.99 - 26.04 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Maruti Suzuki Fronx

Maruti Suzuki Fronx

₹ 7.51 - 13.04 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
ये भी पढ़ें:कंपनी न्यू ऑल्टो का वजन 100Kg तक घटा रही, 30Km का हो जाएगा माइलेज

2. मारुति एस-प्रेसो (Maruti S-Presso)
मारुति की एंट्री लेवल कारों में एस-प्रेसो का नाम भी शामिल है। इसे माइक्रो SUV भी कहा जाता है। इस कार की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 4.26 लाख रुपए है। वहीं, टॉप वैरिएंट की कीमत 6.12 लाख रुपए है। इस कार में भी 998cc का इंजन मिलता है। कंपनी के दावे के मुताबिक, पेट्रोल से इसका माइलेज 24.12 kmpl और CNG से माइलेज 32.73 km/kg तक है।

ये भी पढ़ें:1 जनवरी से महंगी हो जाएंगी BMW की कारें, कंपनी कीमतों में करेगी इतना इजाफा

3. मारुति सेलेरियो (Maruti Celerio)
मारुति की सस्ती कारों की लिस्ट में सेलेरियो का नाम भी शामिल है। ये हैचबैक अपने खूबसूरत डिजायर और प्रीमियम इंटीरियर के लिए भी जानी जाती है। इस कार की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 4.99 लाख रुपए है। वहीं, टॉप वैरिएंट की कीमत 7.04 लाख रुपए है। इस कार में भी 998cc का इंजन मिलता है। कंपनी के दावे के मुताबिक, पेट्रोल से इसका माइलेज 25.24 kmpl और CNG से माइलेज 34.43 km/kg तक है।

ये भी पढ़ें:एक्टिवा इलेक्ट्रिक में मिलेंगी 2 रिमूवेबल बैटरी, इन्हें निकालकर चार्ज कर पाएंगे

4. रेनो क्विड (Renault KWID)
देश की सबसे सस्ती कारों की लिस्ट में मारुति की कारों के साथ एक नाम रेनो क्विड का भी है। इस कार की डिमांड काफी कम है, लेकिन सस्ती कारों में इसका डिजाइन सबसे बेहतर माना जाता है। इस कार की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 4.70 लाख रुपए है। वहीं, टॉप वैरिएंट की कीमत 6.45 लाख रुपए है। इस कार में भी 999cc का इंजन मिलता है। कंपनी के दावे के मुताबिक, पेट्रोल से इसका माइलेज 21.46 kmpl तक है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें