1 जनवरी से महंगी हो जाएंगी BMW की कारें, कंपनी कीमतों में करेगी इतने प्रतिशत का इजाफा
- नए साल की शुरुआत यानी जनवरी 2025 से कारों की कीमतों में इजाफा करने वाली लिस्ट में अब BMW इंडिया का नाम भी शामिल हो गया है। कंपनी ने पुष्टि की है कि वो जनवरी 2025 से अपनी कारों की कीमतों में बढ़ोतरी करेगा।

नए साल की शुरुआत यानी जनवरी 2025 से कारों की कीमतों में इजाफा करने वाली लिस्ट में अब BMW इंडिया का नाम भी शामिल हो गया है। कंपनी ने पुष्टि की है कि वो जनवरी 2025 से अपनी कारों की कीमतों में बढ़ोतरी करेगा। कंपनी अगले साल से अपनी कारों पर वैरिएंट के हिसाब से 3% तक इजाफा करने वाली है। कंपनी ने कीमत बढ़ाने के पीछे कोई कारण नहीं बताया है। हालांकि, इसका कारण हायर ऑपरेशनल कॉस्ट हो सकती है।
BMW भारतीय बजार में 2 सीरीज ग्रैन कूप, 3 सीरीज LWB, 5 सीरीज, 7 सीरीज, X1, X3, X5, X7 और M340i जैसी कारों की एक सीरीज बेचती है, जिनमें से सभी देश में लोकली तौर पर प्रोडक्शन करते हैं। साथ ही, i4, i5, i7, iX1, Z4 जैसे मॉडल और कारों की पूरी M रेंज CBU रूट के माध्यम से देश में लाई जाती है। कंपनी ने इस सप्ताह की शुरुआत में बिल्कुल नई M5 पेश की है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

BMW X4
₹ 96.2 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

BMW X5
₹ 93.9 लाख - 1.07 करोड़

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

BMW iX
₹ 1.21 - 1.4 करोड़

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

BMW i7
₹ 1.95 - 2.5 करोड़

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

BMW XM
₹ 2.6 करोड़

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
मर्सिडीज-बेंज भी बढ़ा रही कीमतें
2025 शुरू होने से पहले ही मर्सिडीज-बेंज ने आधिकारिक तौर पर कारों की कीमतों में इजाफा करने का एलान कर दिया है। कंपनी 1 जनवरी, 2025 से अपने मॉडल रेंज में कीमतों में बढ़ोतरी की करेगी। कंपनी हायर ऑपरेशनल कॉस्ट के चलते कीमतों में 3% तक का इजाफा करेगी। कंपनी के अनुसार, कीमतों में बढ़ोतरी मटेरियल की बढ़ती लागत, मुद्रास्फीति (इन्फ्लेशनेरी) के दबाव और लॉजिस्टिक्स खर्चों के कारण की जा रही है। जिससे ऑपरेशनल कॉस्ट में वृद्धि हुई है। खास तौर से मर्सिडीज उन सभी मौजूदा और फ्यूचर की बुकिंग के लिए प्राइस प्रोटेक्शन प्रदान करेगी जो वर्तमान में स्टॉक में नहीं हैं। यह 31 दिसंबर, 2024 तक ही वैलिड होगा।
कीमतों में बढ़ोतरी GLC से शुरू होगी, जिसकी कीमत में 2 लाख रुपए की बढ़ोतरी होगी, जो मर्सिडीज-मेबैक S680 लिमोसिन के लिए 9 लाख रुपए तक जाएगी। इसके अलावा, मर्सिडीज-बेंज नए कैलेंडर ईयर से मूल्य संशोधन की घोषणा करने वाली पहली OEM बन गई है। आने वाले दिनों में कई अन्य ब्रांडों द्वारा भी ऐसा ही करने की उम्मीद है, जैसा कि हर साल होता है। उम्मीद इस बात की भी है कि अगले 15 से 20 दिनों में कई कंपनियां इस बात का एलान कर सकती है। इससे कंपनी की ईयरएंड सेल्स में भी इजाफा हो सकता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।