350cc से 450cc इंजन का मतलब ये देसी कंपनी, टॉप-10 में 6 मॉडल शामिल; जमकर हो रही बिक्री
- जब भी बात 350cc से 450cc वाली मोटरसाइकिल की होती है, तब लिस्ट में भारतीय कंपनी रॉयल एनफील्ड के मॉडल का नाम सबसे ऊपर आता है। दिसंबर में इस सेगमेंट के टॉप-10 मोटरसाइकिल की लिस्ट में रॉयल एनफील्ड का दबदबा देखने को मिला है।

जब भी बात 350cc से 450cc वाली मोटरसाइकिल की होती है, तब लिस्ट में भारतीय कंपनी रॉयल एनफील्ड के मॉडल का नाम सबसे ऊपर आता है। दिसंबर में इस सेगमेंट के टॉप-10 मोटरसाइकिल की लिस्ट में रॉयल एनफील्ड का दबदबा देखने को मिला है। इस लिस्ट में कंपनी के कुल 6 मॉडल शामिल रहे। जिसमें से पहली चार पोजीशन पर इनका दबदबा है। लिस्ट में ट्रायम्फ, जावा येजदी और होंडा के मॉडल का भी दबदबा दिखा। ऐसे में आप भी अपने लिए दमदार इंजन वाली कोई मोटरसाइकिल खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तब हम आपको इस सेगमेंट में पिछले महीने सबसे ज्यादा बिकने वाले मॉडल के बारे में बता रहे हैं।
टॉप-10 मोटरसाइकिल 350cc से 450cc दिसंबर सेल्स | ||||||
रैंक | मॉडल | दिसंबर 2024 | दिसंबर 2023 | अंतर | ग्रोथ YoY % | शेयर % |
1 | रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 | 29,637 | 21,234 | 8,403 | 39.57 | 39.53 |
2 | रॉयल एनफील्ड बुलेट 350 | 14,049 | 12,607 | 1,442 | 11.44 | 18.74 |
3 | रॉयल एनफील्ड हंटर 350 | 13,744 | 11,705 | 2,039 | 17.42 | 18.33 |
4 | रॉयल एनफील्ड मीटियोर 350 | 6,366 | 6,071 | 295 | 4.86 | 8.49 |
5 | ट्रायम्फ 400 | 2,453 | 2,273 | 180 | 7.92 | 3.27 |
6 | जावा येजदी (रिटेल) | 2,341 | 2,524 | -183 | -7.25 | 3.12 |
7 | होंडा एच'नेस 350 | 1,560 | 1,956 | -396 | -20.25 | 2.08 |
8 | रॉयल एनफील्ड हिमालयन | 1,285 | 3,406 | -2,121 | -62.27 | 1.71 |
9 | होंडा CB 350 | 1,075 | 0 | 1,075 | - | 1.43 |
10 | रॉयल एनफील्ड गुरिल्ला | 814 | 0 | 814 | - | 1.09 |
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Bajaj Pulsar NS400Z
₹ 1.85 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Royal Enfield Hunter 350
₹ 1.5 - 1.75 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Harley-Davidson X440
₹ 2.4 - 2.79 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

TVS Raider
₹ 85,010 - 1.04 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

TVS Ronin
₹ 1.35 - 1.73 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Bajaj Dominar 400
₹ 2.32 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
350cc से 450cc इंजन वाली टॉप-10 मोटरसाइकिल की सेल्स की बात करें तो रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 की दिसंबर 2024 में 29,637 यूनिट बिकीं। दिसंबर 2023 में ये आंकड़ा 21,234 यूनिट का था। यानी इसकी 8,403 यूनिट ज्यादा बिकीं और इसके 39.57% की ग्रोथ मिली। रॉयल एनफील्ड बुलेट 350 की दिसंबर 2024 में 14,049 यूनिट बिकीं। दिसंबर 2023 में ये आंकड़ा 12,607 यूनिट का था। यानी इसकी 1,442 यूनिट ज्यादा बिकीं और इसके 11.44% की ग्रोथ मिली।
रॉयल एनफील्ड हंटर 350 की दिसंबर 2024 में 13,744 यूनिट बिकीं। दिसंबर 2023 में ये आंकड़ा 11,705 यूनिट का था। यानी इसकी 2,039 यूनिट ज्यादा बिकीं और इसके 17.42% की ग्रोथ मिली। रॉयल एनफील्ड मीटियोर 350 की दिसंबर 2024 में 6,366 यूनिट बिकीं। दिसंबर 2023 में ये आंकड़ा 6,071 यूनिट का था। यानी इसकी 295 यूनिट ज्यादा बिकीं और इसके 4.86% की ग्रोथ मिली।
ट्रायम्फ 400 की दिसंबर 2024 में 2,453 यूनिट बिकीं। दिसंबर 2023 में ये आंकड़ा 2,273 यूनिट का था। यानी इसकी 180 यूनिट ज्यादा बिकीं और इसके 7.92% की ग्रोथ मिली। जावा येजदी (रिटेल) की दिसंबर 2024 में 2,341 यूनिट बिकीं। दिसंबर 2023 में ये आंकड़ा 2,524 यूनिट का था। यानी इसकी 183 यूनिट कम बिकीं और इसके 7.25% की डिग्रोथ मिली।
होंडा H'Ness 350 की दिसंबर 2024 में 1,560 यूनिट बिकीं। दिसंबर 2023 में ये आंकड़ा 1,956 यूनिट का था। यानी इसकी 396 यूनिट कम बिकीं और इसके 20.25% की डिग्रोथ मिली। रॉयल एनफील्ड हिमालयन की दिसंबर 2024 में 1,285 यूनिट बिकीं। दिसंबर 2023 में ये आंकड़ा 3,406 यूनिट का था। यानी इसकी 2,121 यूनिट कम बिकीं और इसके 62.27% की डिग्रोथ मिली। होंडा CB 350 की दिसंबर 2024 में 1,075 यूनिट बिकीं। रॉयल एनफील्ड गुरिल्ला की दिसंबर 2024 में 814 यूनिट बिकीं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।