कैसी होनी चाहिए आपके सपनों की पहली कार? मॉडल से बजट तक, यहां देखिए पूरी गाइडलाइन
- देश का ऑटो मार्केट तेजी से ग्रोथ कर रहा है। ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री ने 2024 में लगभग 43 लाख व्हीकल बेचे। जबकि 2023 में यह आंकड़ा 41.1 लाख यूनिट का था। इस सेगमेंट में SUV की पॉपुलैरिटी के कारण ये शानदार ग्रोथ देखने को मिली है।

देश का ऑटो मार्केट तेजी से ग्रोथ कर रहा है। ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री ने 2024 में लगभग 43 लाख व्हीकल बेचे। जबकि 2023 में यह आंकड़ा 41.1 लाख यूनिट का था। इस सेगमेंट में SUV की पॉपुलैरिटी के कारण ये शानदार ग्रोथ देखने को मिली है। जिसकी कुल बिक्री में 54% की हिस्सेदारी रही। हर साल देश के अंदर कारों को नए ग्राहक मिल रहे हैं। इसकी बड़ी वजह अब कम कीमत में बेहतर कार का मिलना है। टाटा पंच, हुंडई एक्सटर, मारुति फ्रोंक्स जैसे मॉडल की जमकर डिमांड देखने को मिली है। ऐसे में आप भी अपने लिए पहली कार खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तब हम आपको उससे जुड़ी हर छोटी-छोटी जानकारी बता रहे हैं।
मसलन, आप अपने लिए किसी कार का सिलेक्शन कैसे करें? आपकी जरूरत के हिसाब से कौन सा मॉडल सबसे बेहतर? कार खरीदने के लिए बजट कैसे बनाएं? लोन लेते समय किन बातों का ध्यान रखें? तो चलिए इन सभी बातों का ध्यान रखें।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Lexus ES
₹ 64 - 69.7 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

BMW i4
₹ 72.5 - 77.5 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra BE 6
₹ 18.9 - 26.9 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

जब आप अपनी पहली कार लेने का प्लान कर रहे हैं। तब तीन मेजर बातों का ध्यान सबसे पहले रखना होगा। इसमें आपकी कार की जरूरत, कार का टाइप और कार कंपनी के बारे में सबसे पहले पता करना चाहिए।
>> सबसे पहले आपको अपनी कार की जरूरत को समझना होगा। यानी आपको कार से रोजाना कितना ट्रैवल करना है। कार में ज्यादातर मौके पर कितने लोगों को लेकर चलना पड़ता है।
>> जब आप अपनी कार की जरूरत को समझ लें तब आपको कार का टाइप सिलेक्ट करना चाहिए। यानी आपको पेट्रोल, डीजल, CNG या फिर इलेक्ट्रिक, आखिर किस तरह की कार खरीदना है।
>> जब कार का टाइप सिलेक्ट हो जाए तब आपको कार की कंपनी के बारे में जानकारी जुटाना चाहिए। साथ ही, अलग-अलग कंपनियों की कारों में कम्पेरिजन भी करके देख लेना चाहिए।
कार का सिलेक्शन कैसे करें?
सबसे पहले आपको ये समझना होगा कि आपको किसी तरह की तरह की कार चाहिए। यानी आपको 5-सीटर कार खरीदना है, या फिर 7-सीटर। इसके बाद, कार की कंपनी और बजट का पता करना होगा। जैसे, यदि आप अपने लिए एक 5 लाख रुपए कीमत वाली छोटी कार प्लान कर हैं तब आपके पास मारुति की ऑल्टो, एस-प्रेसो, सेलेरियो के साथ हुंडई i10, टाटा टियागो, रेनो क्विड जैसे मॉडल के ऑप्शन मिलेंगे। इसी तरह, 7-सीटर में रेना ट्राइबर से लेकर मारुति ईको, मारुति ट्राइबर जैसे मॉडल हैं।
जब कार की कीमत और मॉडल का सिलेक्शन करते समय आपको इसकी मेंटेनेंस और माइलेज का भी पता कर लेना चाहिए। वैसे, इन दिनों ज्यादातर कंपनियां अपनी कारों को लेकर लो मेंटेनेंस का दावा करती हैं। फिर भी आपको पसंद किए गए मॉडल के बारे में अलग-अलग डीलरशिप के साथ किसी मैकेनिक और उसे चलाने वाले दूसरे ग्राहकों से पता करना चाहिए। उस कार को चलाने वाला ग्राहक उसका सबसे सच्चा और बढ़िया रिव्यू दे सकता है। चलिए आप समझते हैं कि कार के लिए बजट को कैसे तैयार करें।

कार का मॉडल और वैरिएंट फाइनल करने के बाद ही आप इसकी कीमत से जुड़े सभी कैलकुलेशन का पता कर सकते हैं। यानी आपको कितना डाउन पेमेंट देना है। आपको कितने लोन की जरूरत होगा और उस पर कितनी EMI बनेगी। मान लीजिए आप मारुति ऑल्टो K10 खरीदने का प्लान बना रहे हैं। तब आपको STD, LXI, VXI वैरिएंट को सिलेक्ट करना होगा। आप VXI वैरिएंट फाइनल करते हैं जिसकी कीमत 5 लाख रुपए है। तब आपको इसका 20% डाउन पेमेंट देना होगा। वहीं, 80% तक लोन लेना होगा। यानी 1 लाख का डाउन पेमेंट और 4 लाख का लोन लेना होगा। इसके बाद आप लोन को1 से 7 साल तक कितने समय तक लेना चाहिए हैं, उसके हिसाब से EMI तैयार होगी।

एक उदाहरण से लोन और EMI के गणित को समझते हैं। जैसे, आप 5 लाख का लोन लेते हैं तब 3 साल के लिए 8% के इंटरेस्ट रेट पर 15,668 EMI, 4 साल के लिए 8% के इंटरेस्ट रेट पर 12,206 EMI, 5 साल के लिए 8% के इंटरेस्ट रेट पर 10,138 EMI, 6 साल के लिए 8% के इंटरेस्ट रेट पर 8,767 EMI और 7 साल के लिए 8% के इंटरेस्ट रेट पर 7,793 EMI बनेगी।
आप 5 लाख का लोन लेते हैं तब 3 साल के लिए 8.5% के इंटरेस्ट रेट पर 15,784 EMI, 4 साल के लिए 8.5% के इंटरेस्ट रेट पर 12,324 EMI, 5 साल के लिए 8.5% के इंटरेस्ट रेट पर 10,258 EMI, 6 साल के लिए 8.5% के इंटरेस्ट रेट पर 8,889 EMI और 7 साल के लिए 8.5% के इंटरेस्ट रेट पर 7,918 EMI बनेगी।
आप 5 लाख का लोन लेते हैं तब 3 साल के लिए 9% के इंटरेस्ट रेट पर 15,900 EMI, 4 साल के लिए 9% के इंटरेस्ट रेट पर 12,443 EMI, 5 साल के लिए 9% के इंटरेस्ट रेट पर 10,379 EMI, 6 साल के लिए 9% के इंटरेस्ट रेट पर 9,013 EMI और 7 साल के लिए 9% के इंटरेस्ट रेट पर 8,045 EMI बनेगी।
आप 5 लाख का लोन लेते हैं तब 3 साल के लिए 9.5% के इंटरेस्ट रेट पर 16,016 EMI, 4 साल के लिए 9.5% के इंटरेस्ट रेट पर 12,562 EMI, 5 साल के लिए 9.5% के इंटरेस्ट रेट पर 10,501 EMI, 6 साल के लिए 9.5% के इंटरेस्ट रेट पर 9,137 EMI और 7 साल के लिए 9.5% के इंटरेस्ट रेट पर 8,172 EMI बनेगी।
आप 5 लाख का लोन लेते हैं तब 3 साल के लिए 10% के इंटरेस्ट रेट पर 16,134 EMI, 4 साल के लिए 10% के इंटरेस्ट रेट पर 12,681 EMI, 5 साल के लिए 10% के इंटरेस्ट रेट पर 10,624 EMI, 6 साल के लिए 10% के इंटरेस्ट रेट पर 9,263 EMI और 7 साल के लिए 10% के इंटरेस्ट रेट पर 8,301 EMI बनेगी।
कार खरीदते वक्त इन बातों का भी रखें ध्यान
किसी भी कार में अब सेफ्टी फीचर्स सबसे जरूरी पार्ट बन चुके हैं। ऐसे में आप भी कार खरीदते समय इनके बारे में जरूर पता करें। इसमें एयरबैग्स, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, रियर पार्किंग सिस्टम जैसे फीचर्स होना चाहिए। आपको इस बात का भी ध्यान रखा होगा कि इन फीचर्स के चलते कार की कीमत में भी इजाफा हो जाता है। कार की वारंटी और फ्री सर्विसिंग की जानकारी भी जुटा लें। साथ ही, इसके इंजन, ओडोमीटर और फ्यूल लेवल की भी जांच कर लें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।