Hindi Newsधर्म न्यूज़Shukra Meen Gochar 2025 Horoscope Venus and Rahu in pisces rashifal shukra rahu conjunction in meen rashi

28 जनवरी को मीन राशि में मिलेंगे शुक्र-राहु, इन 4 राशियों का लाएंगे अच्छा समय

  • Venus and Rahu in Pisces 2025: जनवरी के आखिरी में शुक्र व राहु मीन राशि में एक साथ विराजमान रहेंगे। शुक्र-राहु की युति कुछ राशियों को लाभकारी परिणाम प्रदान करेगी।

Saumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तानWed, 22 Jan 2025 12:34 PM
share Share
Follow Us on
28 जनवरी को मीन राशि में मिलेंगे शुक्र-राहु, इन 4 राशियों का लाएंगे अच्छा समय

Shukra-Rahu Yuti 2025 Rashifal: शुक्र 28 जनवरी 2025 को अपनी उच्च राशि मीन राशि में प्रवेश करेंगे। मीन राशि में राहु पहले से विराजमान हैं। ऐसे में मीन राशि में शुक्र व राहु की युति बनेगी। ज्योतिष गणना के अनुसार, शुक्र व राहु की युति कुछ राशियों के लिए अत्यंत शुभ व विशेष फल प्रदान करने वाली साबित होगी। द्रिक पंचांग के अनुसार, शुक्र मीन राशि में 31 मई तक रहेंगे और 18 मई को राहु का कुंभ गोचर होगा। इस तरह से 18 मई तक राहु-शुक्र की मीन राशि में युति रहेंगे। शुक्र व राहु की युति से 31 मई 2025 तक मिथुन समेत 4 चार राशियों को आर्थिक के साथ व्यावसायिक लाभ भी होगा। जानें शुक्र गोचर की लकी राशियां-

1. मिथुन राशि- शुक्र का गोचर मिथुन राशि के 10वें भाव में होगा। ऐसे में शुक्र-राहु की युति आपको सुखद परिणाम प्रदान करेगी। इस अवधि में आप भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी करने में सफल रहेंगे। अटके हुए कार्य पूर्ण होंगे। आपको अपनी स्किल दिखाने का मौका मिलेगा।

ये भी पढ़ें:प्रयागराज महा कुंभ का आखिरी शाही स्नान कब है?

2. वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि वालों के लिए यह गोचर 5वें भाव में होगा। सामाजिक कद बढ़ेगा। दोस्तों का सहयोग प्राप्त होगा। व्यापारियों को मुनाफा होगा। साथ ही व्यापार में विस्तार भी मिल सकता है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वालों को सफलता प्राप्त होगी। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे।

3. कुंभ राशि- कुंभ राशि के दूसरे भाव में शुक्र गोचर होगा। शुक्र गोचर के प्रभाव से आपको सुख-शांति प्राप्त होगी। भौतिक सुखों में वृद्धि के संकेत हैं। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। भाग्यवश कुछ काम बनेंगे। अटके हुए कार्य पूर्ण होंगे। यात्रा में लाभ होगा। आर्थिक लाभ प्राप्त हो सकती है।

ये भी पढ़ें:कर्ज से मुक्ति के लिए आजमाएं ये 5 आसान वास्तु उपाय

4. मीन राशि- शुक्र मीन राशि में ही प्रवेश करेंगे। ऐसे में शुक्र-राहु की युति मीन राशि वालों को आर्थिक लाभ दिलाएगी। भाई-बहन के साथ रिश्तों में सुधार होगा। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। व्यापारियों को लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। व्यक्तित्व व वाणी में सुधार होगा। आय के नए स्रोत बनेंगे और पुराने स्रोत से पैसे आएंगे।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें