पांच राशियों के लिए 29 मार्च का दिन बहुत खास, इन उपायों से बदलेगा भाग्य
- इस दिन शनि की साढ़ेसाती वाली राशियों को शनि देव को प्रसन्न करने के लिए शनिदेव को अपराजिता के नीले रंग के फूल अर्पित करने चाहिए। ये उपाय ही आपको लाभ देंगे।

शनि का मीन राशि में गोचर शनि अमावस्या के दिन हो रहा है। इस दिन शनि की साढ़ेसाती और ढैया में भी परिवर्तन होगा। शनि गोचर से कुछ राशियों पर शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या शुरू हो जाती है तो कुछ राशियों पर ये खत्म भी हो जाती है। शनि के मीन राशि में जाने से शनि की साढ़ेसाती मेष, कुंभ, मीन, धनु और सिंह राशि में आ जाएगी। 29 मार्च को शनि का राशि परिवर्तन है और इस दिन अमावस्या भी है। यह अमावस्या शनि अमावस्या है। इस दिन शनिदेव से शनिदोषों को कम करने के लिए उपाय किए जाते हैं। कहा जाता है कि इस दिन शनि की साढ़ेसाती वाली राशियों को शनि देव के लिए उपाय करने के उपाय करने चाहिए। इससे शनिदेव प्रसन्न होते हैं और शनिदोषों को कम करते हैं।
इस दिन क्या करें उपाय
इस दिन शनि देव को प्रसन्न करने के लिए कुछ विशेष उपाय किए जाते हैं। इस दिन शनिदेव को अपराजिता के नीले रंग के फूल अर्पित करने चाहिए। इसके अलावा इस दिन शनि भगवान के लिए पानी में शक्कर मिलाकर एक लौटा जल पीपल के पेड़ पर अर्पित करना चाहिए, और शाम के समय दीपक जलाना चाहिए, इससे शनिदेव का आशीर्वाद मिलता है। जिन लोगों पर शनि की साढ़ेसाती हो, उन्हें अपना छायादान करना चाहिए। शनि अमावस्या होने पर शनिदेव की प्रतिमा पर तेल, उड़द, तिल अनाज, काला कपड़ा आदि अर्पित किया जाता है। कहते हैं, कि इस दिन शनि को प्रसन्नकरने के लिए किए गए उपाय करने से शनिदेव का आशीर्वाद मिलता है। उपायों के अलावा इन चीजों से भी शनिदेव प्रसन्न होते हैं। इसके अलावा कुत्तों की सेवा करने से भी शनिदेव प्रसन्न हो जाते हैं। अगर शनिदेव को प्रसन्न करना है तो आपको गरीबों की मदद करनी चाहिए। इसके अलावा शिवजी और हनुमान जी की पूजा करने से भी शनिदेव प्रसन्न होते हैं।
इस आलेख में दी गईजानकारियों का हम दावा नहीं करते कि वो सत्य और सटीक है। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की राय जरूर लें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।