शनि और सूर्य एक साथ होंगे, एक ही राशि में, 12 फरवरी से इन राशियों के लिए भाग्य बलवान
-
- सूर्य आने वाली 12 फरवरी को कुंभ राशि में प्रवेश कर रहे हैं। सूर्य के कुंभ राशि में जाने से पिता और पुत्र यानी सूर्य और शनि एक साथ हो जाएंगे। सूर्य और शनि के एक साथ हो जाने से कई राशियों के भाग्य में परिवर्तन होगा।

सूर्य आने वाली 12 फरवरी को कुंभ राशि में प्रवेश कर रहे हैं। सूर्य के कुंभ राशि में जाने से पिता और पुत्र यानी सूर्य और शनि एक साथ हो जाएंगे। सूर्य और शनि के एक साथ हो जाने से कई राशियों के भाग्य में परिवर्तन होगा। आपको बता दें कि सूर्य अभी शनि की ही मकर राशि में है और अब 12 फरवरी को शनि की ही कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। शनि के कुंभ राशि में प्रवेश से इस राशि में मौजूद शनि भी सूर्य के साथ आ जाएंगे। आइए जानते हैं कि कुंभ संक्रांति से किन राशियों की लाइफ में अच्छे परिवर्तन होगें। किन राशियों का भाग्य बलवान होगा।
मेष राशि के लोगों पर शनि और सूर्य की खास कृपा हेगी। सूर्य का कुंभ राशि में जाना इस राशि के लोगों को लाभ देगा। सूर्य की कुंभ संक्रांति से इन लोगों को काम बनने लगेंगे। अगर पिता से संबंध सही नहीं चल रहे हैं, तो उनमें भी सकारात्मक परिवर्तन आएगा। अगर नौकरी में आपको दिक्कत है, तो समस्याएं अपने आप सुलझने लगेंगी।
वृषभ राशि के लोगों के लिए यह परिवर्तन अच्छा साबित होगा। इस राशि के लोगों के लिए एक एनर्जी आएगी। आपको शिक्षा के क्षेत्र में सम्मान मिल सकता है। कुल मिलाकर आफके लिएसमय अच्छा है।
मकर -कुंभ राशि में शनि और सूर्य एक साथ आ रहे हैं। इस राशि पर पहले से ही शनि की साढ़ेसाती चल रही है, जो अब खत्म होने वाली है। ऐसे में मकर राशि वालों को अब परेसानियों से मुक्त होने का समय आगया है। कुंभ संक्रातिं भी आपको लाइफ में लाभ देगी। बिजनेस आगे बढ़ सकता है। इनकम के बढ़ने के चांस हैं। सूर्यदेव को जल अर्पित करें। कुल मिलाकर इस राशि के लोगों के लिए समय अच्छा है।
इस आलेख में दी गईजानकारियों का हम दावा नहीं करते कि वो सत्य और सटीक है। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की राय जरूर लें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।