जुलाई में गुरु, शनि का बड़ा परिवर्तन, इस महासंयोग का किन राशियों पर होगा असर
जुलाई का महीना अपने साथ गुरु और शनि का एक बड़ा परिवर्तन लेकर आ रहा है। एक तरफ न्याय के देवता कहे जाने वाले ग्रह शनिदेव अपनी चाल में परिवर्तन करेंगे, वहीं देवगुरु बृहस्पति भी अस्त से उदय होंगे।

जुलाई का महीना अपने साथ गुरु और शनि का एक बड़ा परिवर्तन लेकर आ रहा है। एक तरफ न्याय के देवता कहे जाने वाले ग्रह शनिदेव अपनी चाल में परिवर्तन करेंगे, वहीं देवगुरु बृहस्पति भी अस्त से उदय होंगे। आपको बता दें कि शनि अपनी मार्गी है। शनि अब 13 जुलाई से वक्री चाल चलेंगे। शनि की वक्री चाल 28 नवंबर तक रहेगी। इस दौरान शनि साढ़ेसाती वाली राशियों पर भी शनि का विपरीत प्रभाव होगा। इस महासंयोग के कारण किन राशियों पर असर होगा, यह जानना जरूरी है, क्योंकि ज्योतिष शास्त्र में दोनों ही बड़े ग्रह है, जिनका लोगों पर बड़ा असर होता है।
किस राशि को शनि देंगे फायदा, साढ़ेसाती वालों को दिक्कत
आपको बता दें कि शनि मीन राशि में रहकर वक्री हो रहे हैं, जिससे तुला राशि वालों को लाभ होगा। इस राशि के लोगों को शनि अच्छा परिणाम देंगे, लेकिन कुंभ, मीन और मेष राशि वालों को शनि के वक्री होने पर कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आपको बता दें कि ज्योतिष के अनुसार शनि आयु, दुख, रोग, कर्म, नौकरी के कारक ग्रह माने जाते हैं। इसलिए शनि के वक्री होने से लाइफ के इन चीजों में परेशानी झेलने को मिलेगा।
वहीं देवगुरु बृहस्पति मिथुन राशि में अस्त हो चुके हैं, ये भी जुलाई में 9 तारीख को मिथुन राशि में उदय होंगे। गुरु का उदय होना कईराशियों के लिए अच्छी खबर लाएगा। गुरु के आशीर्वाद से शादी, व्यापार, नौकरी और शिक्षा में कई राशि के लोगों के लिए सकारात्मक मौके आएंगे। गुरु का सबसे अच्छा असर वृषभ, मिथुन और धनु राशि के लोगों को होगा।
वृषभ राशि के लोगों की नौकरी की स्थिति अच्छी होगी। आपके पास धन आएगा और आप का निवेश भी आपको लाभ कराएगा। इनकम के नए स्रोत खुलेंगे। लाइफ पार्टनर के साथ रिश्ता बेहतर होगा।
मिथुन राशि के लोगों के लिए इस समय सितारे अच्छे हैं। गुरु की कृपा से नौकरी अच्छी चलेगी। बिजनेस करते हैं, तो कोई प्रोजेक्ट आपको लाभ कराएगा।
धनु राशि के लोगों को लाभ होगा, आपका पैसा प्रॉपर्टी में बढ़ेगा। कोई संपत्ति आपको लाभ दे जाएगी। आर्थिक स्थिति अच्छी होगी। विवाह और संतान के भी योग बन रहे हैं।
डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)