Hindi Newsधर्म न्यूज़mercury transit in pushya nakshatra budh gochar horoscope rashifal future

बुध की बदली चाल इन राशियों के जीवन में लाएगी बड़े बदलाव, धन-संपदा में होगी वृद्धि

  • 1 जुलाई को बुध देव पुष्य नक्षत्र में प्रवेश कर गए हैं। बुध के पुष्य नक्षत्र में प्रवेश करने से कुछ राशि वालों का भाग्योदय होना तय है। ज्योतिषशास्त्र में बुध को विशेष स्थान प्राप्त है।

Yogesh Joshi नई दिल्ली, एजेंसी/लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 2 July 2024 02:11 AM
share Share
Follow Us on
बुध की बदली चाल इन राशियों के जीवन में लाएगी बड़े बदलाव, धन-संपदा में होगी वृद्धि

1 जुलाई को बुध देव पुष्य नक्षत्र में प्रवेश कर गए हैं। बुध के पुष्य नक्षत्र में प्रवेश करने से कुछ राशि वालों का भाग्योदय होना तय है। ज्योतिषशास्त्र में बुध को विशेष स्थान प्राप्त है। बुध देव को बुद्धि, तर्क, संवाद, गणित, चतुरता और मित्रता का कारक ग्रह कहा जाता है। बुध देव को राजकुमार भी कहा जाता है। बुध के शुभ होने पर व्यक्ति को शुभ फल की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं, बुध के पुष्य नक्षत्र में प्रवेश करने से किन राशियों को होगा लाभ-

मेष राशि-

शैक्षिक कार्यों की स्थिति में सुधार होगा।

लेखन आदि बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है।

आत्मविश्वास भरपूर रहेगा।

तनाव व क्रोध में कमी आ सकती है।

किसी मित्र से कारोबार का प्रस्ताव मिल सकता है।

वृषभ राशि- 

मानसिक तनाव में कमी आ सकती है, परंतु बातचीत में संतुलित रहें।

शैक्षिक कार्यों में सुधार होगा।

किसी मित्र के सहयोग से आय में वृद्धि हो सकती है।

कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। 

पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।

मिथुन राशि- 

कारोबार में लाभ के अवसर मिलेंगे। 1

धर्म के प्रति श्रद्धाभाव बढ़ेगा।

दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।

कला या संगीत के प्रति रुझान हो सकता है।

कारोबार के विस्तार के लिए पिता से धन की प्राप्ति हो सकती है। 

सिंह राशि- 

कार्यक्षेत्र में सुधार होगा।

धन की स्थिति में सुधार होगा।

घर परिवार में धार्मिक कार्य होंगे।

माता का सानिध्य मिलेगा।

मन प्रसन्न रहेगा।

आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे।

किसी मित्र से कारोबार का प्रस्ताव मिल सकता है।

कन्या राशि- 

मान सम्मान की प्राप्ति होगी।

नौकरी में स्थान परिवर्तन हो सकता है।

धन की स्थिति में सुधार होगा।

शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी।

संतान के स्वास्थ्य में सुधार होगा। 

कार्यक्षेत्र में सुधार होगा। 

कठिनाइयों में कमी आएगी, परंतु परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है।

(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

अगला लेखऐप पर पढ़ें