Budh Gochar 2025: बुध का कुंभ गोचर, 11 फरवरी से इन 3 राशियों का आएगा अच्छा समय
- Mercury transit in Aquarius: बुध फरवरी में मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। बुध का कुंभ गोचर तीन राशियों को शुभ फल प्रदान करेगा। जानें किन राशियों को होगा लाभ-

Budh Gochar 2025 February: ग्रहों के राजकुमार बुध को बुद्धि, व्यापार, विवेक व तर्क आदि का कारक माना गया है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बुध जब किसी राशि से निकलकर दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं, तो सभी 12 राशियां प्रभावित करते हैं। बुध का कुछ राशियों पर शुभ तो कुछ राशियों पर अशुभ प्रभाव पड़ता है। बुध 11 फरवरी 2025, मंगलवार को दोपहर 12 बजकर 58 मिनट पर मकर राशि से निकल कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। कुंभ राशि पर शनिदेव का आधिपत्य हैं। शनि की कुंभ राशि में बुध गोचर से कुछ राशियां शुभ परिणाम प्राप्त करेंगी। जानें बुध का कुंभ गोचर किन राशियों के लिए रहेगा लकी-
1. मिथुन राशि- बुध गोचर के प्रभाव से मिथुन राशि वाले सुखद व आनंददायक जीवन गुजारेंगे। भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। व्यापारियों को लाभ होगा। भाग्यवश कुछ काम बनेंगे। धन संचय करने में सफल रहेंगे। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। रिश्तों में सुधार होगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। यात्रा लाभकारी रहेगी।
2. सिंह राशि- सिंह राशि वालों के लिए बुध के कुंभ गोचर से शुभ समय आएगा। व्यक्तिगत व व्यावसायिक सफलता मिलेगी। सेहत में सुधार के संकेत हैं। नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी होगी। तरक्की के अवसर मिलेंगे। व्यापार में विस्तार हो सकता है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वालों को अच्छे फल मिल सकते हैं।
3. तुला राशि- तुला राशि वालों के लिए यह समय अच्छा रहेगा। भाग्यवर्धक दिनों का निर्माण हो रहा है। आर्थिक लाभ हो सकता है। नौकरी पेशा करने वालों को पदोन्नति व आय में वृद्धि मिल सकती है। जीवन में खुशियों का आगमन होगा। शारीरिक व मानसिक रूप से आप अच्छे रहेंगे। नौकरी पेशा करने वालों को नई नौकरी का प्रस्ताव मिलने की संभावना है।
इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।