Surya Gochar: 12 फरवरी से इन 5 राशियों को मिलेंगे शुभ फल, जब सूर्य करेंगे कुंभ गोचर
- Surya Gochar in Kumbh Rashi 2025: सूर्य फरवरी में कुंभ राशि में गोचर करेंगे और कुछ राशियों के जीवन पर शुभ प्रभाव डालेंगे। जानें इन राशियों के बारे में-

Sun Transit In Aquarius 2025: ग्रहों के राजा सूर्य एक निश्चित समय में एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं। सूर्य इस समय शनि की मकर राशि में विराजमान हैं और 12 फरवरी 2025 को रात 10:03 बजे कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य का कुंभ गोचर सभी 12 राशियों पर प्रभाव डालेगा। सूर्य-शनि के बीच पिता-पुत्र का संबंध है। इस तरह से सूर्य अपने पुत्र शनि की राशि में प्रवेश करेंगे। कुछ भाग्यशाली राशियों के लिए सूर्य का कुंभ गोचर शुभ साबित होगा। इन राशियों के व्यक्तिगत व व्यावसायिक जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। जानें सूर्य का कुंभ गोचर किन राशियों के लिए रहेगा शुभ-
1. मिथुन राशि- मिथुन राशि वालों के लिए सूर्य गोचर लाभकारी सिद्ध होगा। किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। व्यापारियों को मुनाफा होगा। लंबित कार्य पूर्ण होंगे। कार्यों की विघ्न-बाधाएं समाप्त होंगी। आनंददायक जीवन गुजारेंगे।
2. कर्क राशि- कर्क राशि वालों के लिए सिंह का कुंभ गोचर शुभ रहेगा। पारिवारिक परेशानियों से छुटकारा मिलने के संकेत हैं। लव लाइफ बेहतर होगी। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी। पर्सनल व प्रोफेशनल मोर्चे पर तरक्की मिल सकती है। धन की स्थिति में सुधार होगा।
3. सिंह राशि- सिंह राशि वालों के लिए सूर्य गोचर सकारात्मक परिणाम प्रदान करने वाला रहेगा। आय में वृद्धि के साथ पदोन्नति मिल सकती है। नव प्रेम का आगमन होगा। रिश्तों में सुधार होगा। सेहत में सुधार होगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
4. धनु राशि- धनु राशि वालों के लिए सूर्य गोचर भाग्यवर्धक दिनों का निर्माण करेगा। करियर में उन्नति के संकेत हैं। व्यापारिक सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का सानिध्य प्राप्त होगा। आकस्मिक धन लाभ भी हो सकता है।
कुंभ राशि में कब तक रहेंगे सूर्य: द्रिक पंचांग के अनुसार, सूर्य 14 मार्च 2025 को गुरु की मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे।
इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।