महाशिवरात्रि के दिन न करें ये 7 गलतियां, जानें शिवलिंग पर क्या नहीं चढ़ाना चाहिए
- Mahashivratri 2025: महाशिवरात्रि की पूजा विधि-विधान के साथ नियम अनुसार करनी चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शिवलिंग पर कुछ चीजें नहीं चढ़ानी चाहिए। आइए जानें महाशिवरात्रि के दिन क्या नहीं करना चाहिए-

Mahashivratri 2025: इस साल महाशिवरात्रि पर बेहद शुभ योग बन रहे हैं। महाशिवरात्रि पूजा विधि-विधान के साथ नियम अनुसार करनी चाहिए। महाशिवरात्रि के दिन कुछ कार्यों की मनाही है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शिवलिंग पर कुछ चीजें नहीं चढ़ानी चाहिए। ऐसा न करने पर आर्थिक स्थिति प्रभावित हो सकती है। इसलिए महाशिवरात्रि व्रत रखा हो या नहीं 26 फरवरी के दिन ये काम करने से बचें-
महाशिवरात्रि के दिन न करें ये 7 गलतियां, जानें शिवलिंग पर क्या नहीं चढ़ाना चाहिए
1. नारियल पानी से अभिषेक- नारियल के पानी को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है, जो भगवान विष्णु की अर्धांगिनी हैं। इसलिए महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव का अभिषेक नारियल पानी से नहीं करना चाहिए।
2. तामसिक भोजन- महाशिवरात्रि के दिन भूलकर भी मास आदि का सेवन नहीं करना चाहिए। इस दिन तामसिक भोजन का सेवन करने से भगवान शिव नराज हो सकते हैं।
3. सिंदूर- महाशिवरात्रि के दिन शिव जी की पूजा में कुमकुम या सिंदूर नहीं चढ़ाना चाहिए। भगवान शिव वैरागी माने जाते हैं, जबकि सिंधुर सौभाग्य का प्रतीक है। इसलिए कुमकुम या सिंदूर को शिवलिंग पर नहीं अर्पित करना चाहिए।
4. तुलसी की पत्तियां- तुलसी की पत्तियां भगवान शिव को नहीं चढ़ानी चाहिए। तुलसी जी को मां लक्ष्मी का स्वरूप माना गया है।
5. काले वस्त्र- धर्मिक मान्यताओं के अनुसार, किसी भी शुभ अवसर या फिर पूजा-पाठ के दौरान काले रंग के कपड़े नहीं पहनने चाहिए। इसलिए महाशिवरात्रि के दिन काले रंग के कपड़े पहनने से बचें। भगवान शिव की असीम कृपा पाने के लिए इस दिन सफेद, हरे या पीले रंग के वस्त्र धारण करना अत्यंत शुभ रहेगा।
6. अपमान- कोशिश करें की इस दिन आप किसी का दिल न दुखाएं और वाद-विवाद से भी बचें। किसी का भी अपमान करने से बचें और न ही किसी का मजाक उड़ाएं।
7. टूटा चावल- महाशिवरात्रि पर टूटे हुए चावल शिवलिंग पर बिल्कुल भी नहीं करने चाहिए। मान्यता है इस दिन साफ-धुले हुए अक्षत के दाने ही पूजा में इस्तमल करने चाहिए।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।