Mahashivratri 2025: महाशिवरात्रि के 6 अचूक उपाय से हर कष्ट होंगे दूर, सुख-सौभाग्य में होगी वृद्धि
- Mahashivratri 2025: सनातन धर्म में महाशिवरात्रि का पर्व शिव भक्तों के लिए बेहद खास होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन शिव-गौरी की पूजा के साथ कुछ विशेष उपायों से जीवन के सभी कष्टों से छुटकारा मिलता है।

Mahashivratri 2025: हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल 26 फरवरी 2025 को महाशिवरात्रि मनाई जाएगी। पौराणिक कथाओं के अनुसार, इस दिन भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती का विवाह हुआ था। इसलिए इस खास मौके पर शिव-गौरी की विधिवत पूजा की जाती है और मनोवांछित फलों की प्राप्ति के लिए कई विशेष उपाय किए जाते हैं। मान्यता है कि शिवरात्रि के दिन व्रत-उपवास के साथ कुछ सरल उपायों से जीवन के हर कष्टों से छुटकारा मिलता है और घर में सुख-समृद्धि और संपन्नता बनी रहती हैं। ऐसे में आप भी विशेष मनोकामना की पूर्ति के लिए महाशिवरात्रि के मौके पर कुछ खास उपाय कर सकते हैं। आइए जानते हैं महाशिवरात्रि के सरल उपायों के बारे में...
महाशिवरात्रि के दिन शाम को शिव मंदिर जाना चाहिए और शिव-गौरी की प्रतिमा के समक्ष दीपक जलाना चाहिए और उनकी विधिवत पूजा करनी चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से साधक को धन से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा मिलता है और धन, संपत्ति और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है।
शिवजी को शमी का पत्ता बेहद प्रिय है। महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर जलाभिषेक के साथ शमी का पत्र भी अर्पित कर सकते हैं। मान्यता है कि ऐसा करने से साधक को धन से जुड़ी समस्याओं से मुक्ति मिलती है और धन-संपदा में वृद्धि होती है।
भगवान भोलेनाथ को बेलपत्र अति प्रिय है। ऐसी मान्यता है कि शिवलिंग पर एक बेलपत्र अर्पित करने से भी साधक को सभी कष्टों से छुटकारा मिलता है। ऐसे में महाशिवरात्रि के दिन मनोवांछित फलों की प्राप्ति के लिए 21 बेलपत्र पर चंदन से ऊं नमः शिवाय लिखें और शिवलिंग पर चढ़ा दें।कहा जाता है कि ऐसा करने से शिवजी शीघ्र प्रसन्न होते हैं और दुख-कष्टों से छुटकारा दिलाते हैं।
महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर रुद्राभिषेक भी किया जाता है। कहा जाता है कि इस दिन दूध,दही, घी,शहद और गंगाजल से निर्मित पंचामृत से शिवलिंग पर रुद्राभिषेक करना चाहिए। इससे साधक को शिवजी की विशेष कृपा प्राप्त होती है और धन, सुख-सौभाग्य में वृद्धि होती है।
महाशिवरात्रि के पावन पर्व शिव-आराधना के लिए खास दिन माना जाता है। इस दिन रोग-दोषों से छुटकारा पाने के लिए शिवजी के सबसे शक्ति महामृत्युंजय मंत्र का जाप कर सकते हैं। महाशिवरात्रि के दिन इस मंत्र का जाप करने से विशेष फलों की प्राप्ति होती है।
भगवान भोलेनाथ को बेलपत्र अतिप्रिय है। इस दिन शिव पूजन के दौरान उन्हें बेलपत्र,भांग,धतूरा और आक के फूल अर्पित करना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि ऐसा करने से शिवजी प्रसन्न होते हैं और भक्तों पर अपनी कृपा बनाए रखते हैं।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।