Mahashivratri 2025:महाशिवरात्रि पर शिवजी को प्रसन्न करने के लिए लगाएं इन चीजों का भोग
- Mahashivratri 2025 Bhog : पंचांग के अनुसार, कल 26 फरवरी 2025 को महाशिवरात्रि मनाया जाएगा। यह दिन शिव से शक्ति के मिलन का दिन होता है। इसलिए इस दिन शिव-गौरी की विधिवत पूजा की जाती है और उन्हें उनके प्रिय चीजों का भोग लगाया जाता है।

Mahashivratri 2025: हिंदू धर्म में हर साल महाशिवरात्रि के पर्व को बड़े धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। महाशिवरात्रि का पावन पर्व फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को पड़ता है। द्रिक पंचांग के अनुसार, इस साल 26 फरवरी 2025 को महाशिवरात्रि मनाई जाएगी। इस दिन भगवान भोलेनाथ के भक्त शिवजी की भक्ति में डूबे नजर आते हैं। पौराणिक कथाओं के अनुसार, महाशिवरात्रि का दिन शिव से शक्ति के मिलन का दिन होता है। इस दिन माता पार्वती और भगवान शिव का विवाह हुआ था। इसलिए शिव मंदिरों में महाशिवरात्रि के दिन श्रद्धालुओं को लंबी भीड़ उमड़ती है। इस दिन शिवलिंग पर जलाभिषेक करना और शिव-गौरी की विधिवत पूजा करना बेहद शुभ माना जाता है। मान्यता है कि ऐसा करने से जातक की सभी मनोकामनाएं पूरी होती है। महाशिवरात्रि के दिन शिवजी की पूजा के दौरान उन्हें उनके प्रिय चीजों का भोग भी लगा सकते हैं। कहा जाता है कि ऐसा करने से शिवजी प्रसन्न होते हैं और भक्तों पर अपनी कृपा बनाए रखते हैं। आइए जानते हैं महाशिवरात्रि पर शिवजी को अर्पित करने के लिए भोग सामग्री की लिस्ट...
ठंडाई : महाशिवरात्रि के दिन भगवान भोलेनाथ को पंचामृत का भोग लगाया जाता है। मान्यताओं के अनुसार, समुद्र मंथन से निकले विष को शिवजी ने अपने कंठ में धारण किया था। जिससे उनके शरीर में जलन होने लगी थी। जिसे शांत करने के लिए उन्हें ठंडाई दिया गया था। ठंडाई ने ही उन्हें शीतलता प्रदान की थी और जलन से राहत मिली थी। इसलिए महाशिवरात्रि के दिन शिवजी को ठंडाई का भोग लगाया जाता है।
फलों का भोग : महाशिवरात्रि के खास मौके पर शिवजी को प्रसन्न करने के लिए उन्हें बेर, सेब, बेल, अनार और संतरे का भोग लगा सकते हैं।
इन पकवानों का लगाएं भोग : महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शिव-गौरी की पूजा-आराधना के लिए दौरान हलवा, खीर, मालपुआ का भोग लगाया जाता है। इस दिन शिवजी को गाय के दूध से बनी सफेद बर्फी का भोग भी लगा सकते हैं। मान्यता है कि ऐसा करने से शिवजी प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं।
पंचामृत : शिव पूजन में पंचामृत का विशेष महत्व है। महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर पंचामृत अर्पित किया जाता है। मान्यता है कि महाशिवरात्रि के मौके पर शिवलिंग पर दूध,दही, घी, गंगाजल और शक्कर से तैयार पंचामृत चढ़ाने से शिवजी प्रसन्न होते हैं और भक्तों को मनचाहा वरदान देते हैं।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।