Hindi Newsधर्म न्यूज़Magh Purnima 2025 what to donate on magha purnima what to donate on magh purnima

Magh Purnima 2025 Daan: माघ पूर्णिमा के दिन क्या दान करें और क्या नहीं

  • Magh Purnima ko kya daan karna chahiye: माघ पूर्णिमा पर कुछ चीजों का दान करना अत्यंत शुभ माना गया है। मान्यता है कि इन चीजों का दान करने से जीवन में खुशहाली आती है। जानें माघ पूर्णिमा पर क्या दान करें और क्या नहीं-

Saumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तानMon, 10 Feb 2025 06:40 PM
share Share
Follow Us on
Magh Purnima 2025 Daan: माघ पूर्णिमा के दिन क्या दान करें और क्या नहीं

Magh Purnima Daan 2025: माघ पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान व दान अत्यंत शुभ माना गया है। मान्यता है कि इस दिन गंगा स्नान करने से पापों से मुक्ति मिलती है और अंत में मोक्ष की प्राप्ति होती है। माघ पूर्णिमा 12 फरवरी 2025 को है। पूर्णिमा के दिन गरीब व जरूरतमंद लोगों की मदद करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। साल 2025 में माघ पूर्णिमा के दिन महाकुंभ का शाही स्नान भी किया जाएगा, जिसके चलते इस दिन का महत्व और बढ़ गया है पूर्णिमा के दिन चंद्रमा पूर्ण रूप में होता है। हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार, माघ पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान करने के लिए देवलोक से देवता भी पृथ्वी पर आते हैं। ऐसे में माघ पूर्णिमा के दिन कुछ चीजों का दान करना अत्यंत शुभ माना गया है, जबकि कुछ चीजों के दान से बचना चाहिए। जानें माघ पूर्णिमा के दिन क्या दान करें और क्या नहीं-

ये भी पढ़ें:होली बाद गुरु का मिथुन गोचर, जानें सभी 12 राशियों पर इसका प्रभाव

माघ पूर्णिमा पर करें इन चीजों का दान:

1. गुड़: माघ पूर्णिमा के दिन गुड़ का दान अत्यंत शुभ माना गया है। मान्यता है कि ऐसा करने करियर से जुड़ी परेशानियां दूर होती है। कार्यों की विघ्न-बाधा दूर होती है। सुख-समृद्धि का आगमन होता है।

2. अन्न: मान्यता है कि पूर्णिमा के दिन अन्न का दान अत्यंत लाभकारी माना गया है। मान्यता है कि पूर्णिमा के दिन अन्न का दान करने से घर में धन-धान्य की कभी कमी नहीं होती है।

3. श्रृंगार का सामान: पूर्णिमा के दिन श्रृंगार का सामान दान करने से पति व संतान की आयु लंबी होने की मान्यता है। मान्यता है कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और जीवन में आर्थिक खुशहाली आती है।

माघ पूर्णिमा पर न करें इन चीजों का दान:

1. लोहे की चीजों का दान न करें- माघ पूर्णिमा के दिन लोहे की चीजों का दान नहीं करना चाहिए। मान्यता है कि लोहे की चीजों का माघ पूर्णिमा पर दान करने से शनिदेव रुष्ट हो सकते हैं। सुख-समृद्धि में रुकावट आने लगती है।

ये भी पढ़ें:आर्थिक उन्नति के लिए घर में इन 5 चीजों को नहीं रखें खुला

2. चांदी से बनी चीजें- माघ पूर्णिमा के दिन चांदी से बनी चीजों का दान करने से बचना चाहिए। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, चांदी को चंद्रमा का कारक माना गया है। पूर्णिमा के दिन चंद्रमा पूर्ण होता है। इसलिए इस दिन चांदी का दान करने से चंद्र दोष लगने की मान्यता है। मान्यता है कि ऐसा करने से व्यक्ति को मानसिक परेशानी के साथ आर्थिक समस्याओं का भी सामना करना पड़ता है।

3. नमक का दान: माघ पूर्णिमा के दिन नमक का दान नहीं करना चाहिए। मान्यता है कि इस दिन नमक का दान करने से सुख व वैभव में अशुभ प्रभाव पड़ता है। घर की बरकत रुक जाती है और दरिद्रता का आगमन होता है। कहा जाता है कि इस नमक का दान करने से राहु दोष लगता है और व्यक्ति को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।

अगला लेखऐप पर पढ़ें