होली बाद गुरु का मिथुन गोचर, जानें मेष से लेकर मीन राशि वालों को कैसे मिलेंगे परिणाम
- Guru Gochar Horoscope 2025: देवगुरु बृहस्पति होली बाद मीन राशि में बदलाव करेंगे। जानें गुरु गोचर का मेष से लेकर मीन राशि पर क्या प्रभाव पड़ेगा।

Guru Gochar 2025 Horoscope: देवगुरु बृहस्पति जब एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं, तो मेष से लेकर मीन राशि को प्रभावित करते हैं। गुरु का मिथुन गोचर होली बाद होगा। गुरु के मिथुन राशि में जाने से कुछ राशियों को शुभ फल प्राप्त होंगे, जबकि कुछ राशियों को गुरु गोचर सामान्य परिणाम ही प्रदान करेगा। द्रिक पंचांग के अनुसार, गुरु 14 मई 2025 (बुधवार) को रात 11 बजकर 20 मिनट पर गोचर करेंगे। इसके बाद 18 अक्तूबर को कर्क राशि में गोचर करेंगे। फिर 5 दिसंबर को वापस मिथुन राशि में आ जाएंगे। इस साल होली 14 मार्च को है। जानें गुरु का मिथुन गोचर मेष से लेकर मीन राशि को क्या परिणाम देंगे-
1. मेष राशि- कार्यों की विघ्न-बाधा समाप्त होगी। व्यापारियों को शुभ फलों की प्राप्ति होगी। नौकरी पेशा करने वालों को तरक्की मिलने की संभावना है।
2. वृषभ राशि- वृषभ राशि वालों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। आर्थिक उन्नति के सुअवसरों की प्राप्ति संभव है। निवेश का अच्छा रिटर्न मिल सकती है। जीवनसाथी का साथ मिलेगा।
3. मिथुन राशि- गुरु का गोचर मिथुन राशि में ही होगा। मिथुन राशि वालों को किसी महत्वपूर्ण कार्य में सफलता मिल सकती है। भौतिक सुख-संपदा बढ़ेगी। सामाजिक रूप से कद बढ़ेगा।
4. कर्क राशि- कर्क राशि वालों को इनकम के नए स्रोत मिलेंगे। पुराने स्रोत से भी रुपए-पैसे आएंगे। अपनों का साथ होगा। नौकरी में उच्चाधिकारियों का साथ मिलेगा। व्यावसायिक सफलता मिलने के पूर्ण योग हैं।
5. सिंह राशि- सिंह राशि वालों के लिए गुरु गोचर अच्छा रहेगा। कामकाज में सफलता मिलेगी। आर्थिक उन्नति होगी। भूमि, भवन व वाहन सुख में वृद्धि के संकेत हैं।
6. कन्या राशि- कन्या राशि वालों को धन संबंधी परेशानियों से मुक्ति मिल सकती है। ऑफिस में अपने टैलेंट को दिखाने का मौका मिलेगा। उच्चाधिकारियों द्वारा आपको पहचान या पदोन्नति मिल सकती है।
7. तुला राशि- तुला राशि वालों के जो काम लंबे समय से अटके थे, वो पूर्ण होंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। किसी मित्र या जानने वाले के सहयोग से कारोबार को नई दिशा मिल सकती है।
8. वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि वालों के लिए गुरु गोचर सामान्य परिणाम प्रदान करेगा। आर्थिक रूप से स्थिति सामान्य रहेगी। जरूरत के हिसाब से जीवन में वस्तुएं उपलब्ध होंगी। आर्थिक रूप से रिस्क लेने से बचें।
9. धनु राशि- धनु राशि वालों को आर्थिक लाभ के अवसरों की प्राप्ति होगी। नौकरी पेशा करने वालों को प्रमोशन मिल सकता है। शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा। अपनों के सहयोग से किसी महत्वपूर्ण कार्य में सफलता प्राप्त करेंगे।
10. मकर राशि- सुखद व आनंददायक जीवन गुजारेंगे। बेवजह के खर्चों से बचें। कार्यस्थल पर अपनी स्किल दिखाने का मौका मिलेगा। निवेश से जुड़े अच्छे अवसर हाथ लगेंगे। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी।
11. कुंभ राशि- कुंभ राशि वालों के लिए गुरु गोचर लाभकारी रहेगा। भाग्यवश कुछ काम बनेंगे। कारोबार में वृद्धि होगी। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। धन से जुड़ी परेशानियां खत्म होती जाएंगी।
12. मीन राशि- मीन राशि के जातक किसी भी तरह के रिस्क से दूर रहें और कार्यों में जल्दबाजी से बचें। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा पर आंच आ सकती है। वाद-विवाद से दूर रहें। गुस्से पर काबू रखें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।