Hindi Newsधर्म न्यूज़Kal ka Rashifal Tomorrow Horoscope 19 February 2025 bhavishyafal lucky and unlucky zodiacs

Rashifal: 19 फरवरी को मेष राशि से लेकर मीन राशि का दिन कैसा रहेगा? पढें राशिफल

  • Horoscope Tomorrow: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। जानें 19 फरवरी, 2025 के दिन किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को बरतनी होगी सावधानी।

Shrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीTue, 18 Feb 2025 03:13 PM
share Share
Follow Us on
Rashifal: 19 फरवरी को मेष राशि से लेकर मीन राशि का दिन कैसा रहेगा? पढें राशिफल

Kal ka Rashifal, राशिफल 19 फरवरी 2025 : ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। 19 फरवरी के दिन बुधवार है। बुधवार के दिन गणेश जी की पूजा करने का विधान है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, गणपती बप्पा की उपासना करने से जीवन के विघ्न दूर होते हैं। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, 19 फरवरी का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है, तो कुछ राशि वालों को जीवन में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं, 19 फरवरी को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन को बरतनी होगी सावधानी। जानें, 19 फरवरी को मेष राशि से लेकर मीन राशि का दिन कैसा रहेगा? पढें राशिफल…

ये भी पढ़ें:शनि 2025 के अंत तक किस राशि में रहेंगे? जानें कब होगा गोचर व किसे होगा लाभ
ये भी पढ़ें:शनि, सूर्य, बुध कुंभ राशि में, 4 राशियों को होगा फायदा ही फायदा

मेष राशि- आज शानदार दिन के लिए तैयार हो जाएं। प्रेम जीवन में चल रही दिक्कतें सॉल्व हो जाएंगी। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। घर में खुशियों का माहौल रहेगा। हाल ही में हुई किसी डील से भारी मात्रा में धन-लाभ हो सकता है।

वृषभ राशि- आज के दिन करियर में अपनी जगह बनाने के लिए मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी। किसी पुराने इन्वेस्टमेंट से मनचाहा रिटर्न नहीं मिलेगा। अपनी बॉडी को फिट रखने के लिए योग ट्राई करें।

मिथुन राशि- आज आपको सेल्फ लव पर फोकस करना चाहिए। आज अपने काम को समय पर पूरा करने पर फोकस रखें। सेहत के मामले में भाग्य साथ देगा। अपने पार्टनर के साथ रोमांटिक डेट प्लान करें।

कर्क राशि- आपका दिन आलस भरा साबित हो सकता है। खर्च को इस वक्त कंट्रोल करने की जरूरत है। दिन पॉजिटिव एनर्जी से भरपूर रहने वाला है। फिट रहने पर फोकस रखें।

सिंह राशि- आज का आपका दिन नॉर्मल रहेगा। लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशन वालों को आज ही प्रेम जीवन में आ रही दिक्कतों पर फोकस करना चाहिए। इन्वेस्टमेंट को लेकर स्ट्रेटजी बनाने पर ध्यान दें।

कन्या राशि- आज का दिन बदलावों से भरपूर रहने वाला है। काम के सिलसिले में विदेश की यात्रा के योग बन रहे हैं। व्यापार, सेहत, पैसों का मामला या हो लव लाइफ बड़े चेंज के लिए तैयार हो जाएं।

तुला राशि- आज का आपका दिन काफी बेहतरीन साबित हो सकता है। करियर के मामले में महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी आपको दी जा सकती है। आर्थिक स्थिति भी मजबूत रहने वाली है।

वृश्चिक राशि- आज तनाव दूर करने के लिए मेडिटेशन करें। समय पर काम ना पूरा होने से सीनियर्स या मैनेजमेंट की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। सिंगल लोगों की लाइफ में किसी नए शख्स की एंट्री हो सकती है।

धनु राशि- आज के दिन सेहत के मामले में लापरवाही न बरतें। दिन रोमांटिक रहेगा। ऑफिस की पॉलिटिक्स आपके लिए नेगेटिव साबित हो सकती है। कुछ लोगों के लिए दिन काफी बिजी साबित हो सकता है।

मकर राशि- आपका दिन उतार-चढ़ाव से भरपूर रहने वाला है। पॉजिटिव सोच बनाकर रखें। अपने काम पर फोकस करें। गॉसिप से दूर रहें। जरूरत पड़ने पर फैमिली या पार्टनर से सलह लें।

कुंभ राशि- आज के दिन कार्यालय में अतिरिक्त जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। बहुत ज्यादा प्रेशर न लें। वर्क लाइफ बैलेंस मेंटेन करके आगे बढ़ें। समय-समय पर ब्रेक जरूर लेते रहें। योग ट्राई करें।

मीन राशि- आज का दिन थोड़ा सा स्ट्रेस भरा साबित हो सकता है। धन का आगमन होगा लेकिन खर्च बढ़ने की संभावना भी ज्यादा है। बाहर के खाने से परहेज करें। घर-परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें