Shani: शनि 2025 के अंत तक किस राशि में रहेंगे? जानें कब होगा गोचर व किसे होगा लाभ
- Horoscope Saturn Transit: कुछ ही दिनों में शनि मीन राशि में प्रवेश करेंगे, जिसका स्वामित्व गुरु के पास है। शनि के इस गोचर से जहां कुछ राशियों को प्रॉफिट होने की संभवना है। वहीं, कुछ के लिए समय मुश्किल भी रहेगा।

Horoscope Saturn Transit: इस वक्त शनि कुंभ राशि में विराजे हुए हैं, जो शनि देव की राशि है। शनि का गोचर सभी 12 राशियों को प्रभावित करता है। बस कुछ ही दिनों में शनि मीन राशि में प्रवेश करेंगे, जिसका स्वामित्व गुरु के पास है। शनि के इस गोचर से जहां कुछ राशियों को प्रॉफिट होने की संभवना है। वहीं, कुछ के लिए समय मुश्किल भी रहेगा। आइए जानते हैं शनि 2025 में किस राशि में रहेंगे, कब गोचर करेंगे व कैसा प्रभाव पड़ेगा-
शनि 2025 के अंत तक किस राशि में रहेंगे?
दृक पंचांग के अनुसार, शनि देव इस साल 2025 के अंत तक गुरु की मीन राशि में रहेंगे।
जानें कब होगा गोचर व किसे होगा लाभ: पंचांग अनुसार, शनि का गोचर मार्च 29, 2025 शनिवार को रात 11:01 बजे के करीब होगा। शनि देव 2025 में सिर्फ एक ही बार राशि परिवर्तन करेंगे। शनि के गोचर के प्रभाव स्वरूप में 3 राशियों को फायदा हो सकता है-
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए शनि की बदलती चाल लाभकारी साबित हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको इन्वेस्ट करने के लिए कोई अच्छी डील मिल सकती है, जिससे प्रॉफिट मिलने की संभावना है। यात्रा पर भी आप जा सकते हैं। फाइनेंशियल तौसिचूऐशन में सुधार हो सकता है। लाइफ में रोमांस बना रहेगा। पूजा-पाठ में आपका खूब मन लगेगा।
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए शनि गोचर शुभ माना जा रहा है। इस दौरान आपकी सेहत अच्छी रहेगी। लाइफ में रोमांस और अट्रैक्शन बना रहेगा। छोटी-मोटी ट्रिप पर भी जाने की संभावना है। करियर में आपको नए टास्क मिल सकते हैं। प्रोफेशनली और फाइनेंशियली आपकी सिचूऐशन स्टेबल हो सकती है।
कर्क राशि
शनि का गोचर कर्क राशि के जातकों के लिए लाभदायक साबित हो सकता है। आपको अपने हार्ड वर्क का रिजल्ट मिलेगा। सुख-शांति से घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। अपने पार्टनर के साथ डेट पर भी जा सकते हैं। इंकम बढ़ाने के लिए आपको नए सोर्स मिल सकते हैं। नई जॉब मिलने की भी संभावना है।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।