अंकराशि : मूलांक 1-9 वालों के लिए कैसा रहेगा 1 फरवरी का दिन? जन्मतिथि से जानें भविष्यफल
- ज्योतिष शास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है, उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं।

Numerology Horoscope 1 February 2025: जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है, उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। ज्योतिषशास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। अंक शास्त्र के अनुसार, अपने नंबर निकालने के लिए आप अपनी जन्म तिथि, महीने और वर्ष को इकाई अंक तक जोड़ें और तब जो संख्या आएगी, वही आपका भाग्यांक होगा। उदाहरण के तौर पर महीने के 7, 16 और 29 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 7 होगा। जानें 1-9 मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा 1 फरवरी का दिन। पढ़ें अंक राशिफल-
मूलांक 1- आत्मविश्वास में कमी रहेगी। पर, वाणी में मिठास रहेगी। सेहत के प्रति सचेत रहें। खर्चों में वृद्धि होगी। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के मौके मिल सकते हैं।
मूलांक 2- मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। नौकरी के लिए साक्षात्कारादि कार्यों में सफलता मिलेगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि होगी।
मूलांक 3- मन परेशान रहेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। संतान की सेहत का ध्यान रखें। भागदौड़ अधिक रहेगी। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। सेहत का ध्यान रखें।
मूलांक 4- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। कारोबार से आय में वृद्धि होगी। भागदौड़ अधिक रहेगी। पिता का साथ मिलेगा।
मूलांक 5- पठन-पाठन में रुचि रहेगी। शैक्षिक कार्यों में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के मौके मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी।
मूलांक 6- आत्मसंयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। सेहत का ध्यान रखें। खर्च बढ़ेंगे।
मूलांक 7- आत्मविश्वास तो भरपूर रहेगा। पर, धैर्यशीलता में कमी रहेगी। कारोबार का विस्तार हो सकता है। भागदौड़ अधिक रहेगी। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है।
मूलांक 8- आत्मविश्वास से लबेज रहेंगे। मन परेशान भी हो सकता है। संयत रहें। धैर्यशीलता बनाए रखें। व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। खर्चों में वृद्धि होगी।
मूलांक 9- मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। पिता की सेहत का ध्यान रखें। माता का साथ मिलेगा। खर्चों की अधिकता रहेगी। लाभ के मौके बढ़ेंगे।
डिस्क्लेमर: (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।