Hindi Newsधर्म न्यूज़guru margi mithun rashi mein jupiter transit horoscope rashifal

4 फरवरी को गुरु होंगे मार्गी, इन राशियों को होगा लाभ, देखें क्या आप भी हैं इस लिस्ट में शामिल

  • देवगुरु बृहस्पति 4 फरवरी से मार्गी चाल चलेंगे। गुरु मिथुन राशि में मार्गी होने जा रहे हैं। ज्योतिष गणनाओं के अनुसार गुरु मार्गी होकर कुछ राशियों पर विशेष कृपा करेंगे।

Yogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीFri, 31 Jan 2025 09:10 AM
share Share
Follow Us on
4 फरवरी को गुरु होंगे मार्गी, इन राशियों को होगा लाभ, देखें क्या आप भी हैं इस लिस्ट में शामिल

देवगुरु बृहस्पति 4 फरवरी से मार्गी चाल चलेंगे। गुरु मिथुन राशि में मार्गी होने जा रहे हैं। ज्योतिष गणनाओं के अनुसार गुरु मार्गी होकर कुछ राशियों पर विशेष कृपा करेंगे। देवगुरु बृहस्पति को ज्योतिष में विशेष स्थान प्राप्त है। देवगुरु बृहस्पति की कृपा से व्यक्ति का भाग्योदय होना तय है। देवगुरु बृहस्पति को गुरु को ज्ञान, शिक्षक, संतान, बड़े भाई, शिक्षा, धार्मिक कार्य, पवित्र स्थल, धन, दान, पुण्य और वृद्धि आदि का कारक ग्रह कहा जाता है। बृहस्पति ग्रह 27 नक्षत्रों में पुनर्वसु, विशाखा, और पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र के स्वामी होते हैं। आइए जानते हैं गुरु के मार्गी होने से किन राशियों को होगा लाभ-

मेष राशि-

मेष राशि वालों के लिए गुरु का मार्गी होना शुभ रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। आप सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण रहेंगे। नए-नए विचारों का आगमन होगा। मुश्किल कार्य भी आसानी से बन सकेंगे। किसी अनुभवी से सलाह कर ही निवेश करें। कार्यक्षेत्र में नई ऊर्जा के साथ कार्य करेंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी।

मिथुन राशि-

गुरु का मार्गी होना मिथुन राशि वालों के लिए शुभ रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों का सहयोग मिलेगा। अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। उन्नति के अवसर सामने आएंगे। व्यापार में अचानक लाभ के अवसर मिलेंगे। नए निवेश के अवसर सामने आएंगे।

सिंह राशि-

सिंह राशि वालों के लिए गुरु का मार्गी होना अच्छा रहेगा। स्थितियां आपके अनुकूल रहेंगी। आर्थिक लाभ के अवसर सामने आएंगे। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों के सहयोग से मुश्किल कार्य भी बन सकेंगे। व्यापार में अचानक लाभ के अवसर सामने आएंगे। व्यापारिक यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है।परिवार का सहयोग मिलेगा। घर पर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है।

कन्या राशि-

कन्या राशि वालों को गुरु मार्गी होकर शुभ फल देंगे। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों के सहयोग से मुश्किल कार्य भी बन सकेंगे। व्यापार में अचानक लाभ के अवसर सामने आएंगे। मन में प्रसन्नता का भाव रहेगा।व्यापारिक यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

ये भी पढ़ें:कुंभ राशि में सूर्य का गोचर इन राशियों के लिए शुभ, भाग्य का मिलेगा साथ
अगला लेखऐप पर पढ़ें