July Monthly Horoscope 2025 Lucky Zodiac Signs of July Masik Rashifal Will get Money and Sucess July Horoscope: जुलाई में इन 5 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, बनेंगे धन लाभ के योग, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
Hindi Newsधर्म न्यूज़July Monthly Horoscope 2025 Lucky Zodiac Signs of July Masik Rashifal Will get Money and Sucess

July Horoscope: जुलाई में इन 5 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, बनेंगे धन लाभ के योग

July Rashifal 2025: जुलाई माह में ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति में बदलाव देखने को मिलेगा। ग्रहों के राशि परिवर्तन के साथ नक्षत्र परिवर्तन भी होगा। ग्रह-नक्षत्रों के प्रभाव से पांच राशियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव होंगे। जानें पंडित जी से जुलाई माह की लकी राशियां-

Saumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तानWed, 18 June 2025 03:32 PM
share Share
Follow Us on
July Horoscope: जुलाई में इन 5 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, बनेंगे धन लाभ के योग

July Lucky Zodiac Signs 2025: ज्योतिष शास्त्र में जुलाई का महीना ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से खास माना जा रहा है। जुलाई में गुरु, शनि, मंगल, बुध व सूर्य अपनी स्थिति में बदलाव करेंगे। जुलाई माह में ग्रहों की स्थिति में होने वाला बदलाव सभी 12 राशियों को प्रभावित करेगा। जुलाई में कुछ भाग्यशाली राशियों को शुभ फल मिलेंगे। इन राशि वालों को वित्त, करियर व व्यक्तिगत जीवन में शुभ फल मिलेंगे। जानें पंडित नरेंद्र उपाध्याय से जुलाई माह में किन पांच राशियों को होगा लाभ।

1. वृषभ राशि- वृषभ राशि वालों के लिए जुलाई का महीना शुभ रहने वाला है। व्यापारिक रूप से आप बेहतर स्थिति में आएंगे। आर्थिक रूप से अच्छे फलों की प्राप्त करेंगे। कार्यस्थल पर आपको मेहनत का पूरा फल मिलेगा। कार्यों की विघ्न-बाधा खत्म होगी। सेहत अच्छी रहेगी। वैवाहिक जीवन बेहतर होगा। आप अपने जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे।

ये भी पढ़ें:9 जुलाई तक देवगुरु बृहस्पति की इन 4 राशियों पर रहेगी कृपा, मिलेंगे शुभ फल

2. मिथुन राशि- मिथुन राशि वालों को जुलाई में अनुकूल परिणाम मिलेंगे। करियर में उन्नति मिल सकती है। यात्रा लाभकारी रहेगी। नौकरी में तरक्की के साथ आय में वृद्धि मिल सकती है। पारिवारिक समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। लव लाइफ पहले से बेहतर होगी। सेहत से जुड़ी परेशानियां खत्म हो जाएंगी।

3. कन्या राशि- कन्या राशि वालों के लिए जुलाई का महीना शुभ रहने वाला है। करियर के लिहाज से यह समय लाभकारी रहने वाला है। आर्थिक रूप से आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। आकस्मिक धन लाभ होने के संकेत हैं। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को अच्छे परिणाम मिलेंगे।

4. तुला राशि- तुला राशि वालों को जुलाई माह में अच्छे परिणाम मिलेंगे। करियर में उन्नति मिलेगी। बिजनेस करने वालों के लिए यह समय अच्छा रहने वाला है। वैवाहिक जीवन में खुशियों का आगमन होगा। लंबे समय से अटके हुए धन की वापसी हो सकती है। बैंक-बैलेंस बढ़ेगा। व्यापार में मुनाफे के संकेत हैं।

ये भी पढ़ें:29 जून से इन 3 राशियों का बदलेगा भाग्य, धन के दाता शुक्र करेंगे वृषभ गोचर

5. कुंभ राशि- कुंभ राशि वालों को जुलाई में करियर में मेहनत का पूरा फल मिलेगा। उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। महत्वपूर्ण कार्यों को संपन्न कर पाएंगे। इस अवधि में कोई सपना पूरा हो सकता है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। खर्चों में कमी आएगी, जिससे धन की स्थिति अच्छी होगी। सेहत अच्छी होगी।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें धर्म न्यूज़ , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!