Hindi Newsधर्म न्यूज़Horoscope Mauni amavasya Rashifal 3 grah sanyog and 3 rajyog which zodiac auspicious

मौनी अमावस्या पर त्रिग्रही संयोग, 3 राजयोग, किन राशियों का भाग्य देगा शुभफल

Mauni amavasya Rashifal: मौनी अमावस्या पर इस बार त्रिग्रही संयोग बन रहा है। तीन ग्रहों के एक साथ होने से त्रिग्रही योग का संयोग बनता है। इससे कुछ राशि के जातकों को अत्यंत शुभ परिणाम मिलेगा। मौनी अमावस्या 29 जनवरी को है। आइए जानें इस दिन किन राशियों को शुभ फल मिलेगा।

Anuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तान, मधुबनी, हिन्दुस्तान टीमTue, 28 Jan 2025 08:52 AM
share Share
Follow Us on
मौनी अमावस्या पर त्रिग्रही संयोग, 3 राजयोग, किन राशियों का भाग्य देगा शुभफल

मौनी अमावस्या पर इस बार त्रिग्रही संयोग बन रहा है। तीन ग्रहों के एक साथ होने से त्रिग्रही योग का संयोग बनता है। इससे कुछ राशि के जातकों को अत्यंत शुभ परिणाम मिलेगा। मौनी अमावस्या 29 जनवरी को है। इस दिन सूर्य, चंद्रमा और बुध मकर राशि में विराजमान रहेंगे। ज्योतिष के अनुसार इस दिन देवगुरु वृहस्पति अपनी नवम दृष्टि भी तीन ग्रहों पर डालेंगे। गुरु की दृष्टि से नवम पंचम योग का भी निर्माण होगा। इस दिन स्नान और दान का विशेष महत्व है। मधुबनी के ज्योतिष राजेश नायक कहते हैं कि इसी के साथ शुक्र का मीन राशि में होने से मालव्य राजयोग भी बना रहेगा। श्रवण नक्षत्र का संयोग भी रहने वाला है। शश राजयोग भी रहेगा। बुधादित्य राजयोग भी रहेगा।

इन राशियों के लिए फायदेमंद : मौनी अमावस्या का दिन इन राशियों के लिए शुभ होगा। वृषभ राशि, कन्या राशि , तुला राशि और मकर राशि वालों के जीवन में चली आ रही परेशानियां खत्म हो जाएंगी। कार्यों की विघ्न- बाधा समाप्त होगी। रोजी-रोजगार में तरक्की मिलने के योग हैं। जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। यात्रा का योग बनेगा। आर्थिक रूप से स्थिति सुदृढ़ होगी। व्यावसायिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी संभव है।

ये भी पढ़ें:मौनी अमावस्या पर मकर राशि में चंद्रमा, सूर्य साथ, गुरु वृष राशि में
ये भी पढ़ें:मौनी अमावस्या पर इस बार बन रहे हैं कई शुभ योग, जानें पूजा-विधि

मौनी अमावस्या पर नदियों में स्नान व पितरों के तर्पण का है विशेष महत्व:

श्री नायक ने बताया कि धार्मिक परंपरा के अनुसार मौनी अमावस्या के दिन श्रद्धालु पवित्र नदियों में स्नान करते हैं और दान आदि करते हैं। इस अवसर पर पितरों के तर्पण, पिंडदान, और श्राद्ध जैसे कर्म भी संपन्न किए जाते हैं। साथी ही पितरों के लिए दीपक जलाने का विधान है। इस दिन पितरों के लिए दीपक जलाने का विधान है। पितरों के लिए दीपक जलाना धार्मिक रूप से अत्यंत शुभ माना गया है।

अगला लेखऐप पर पढ़ें