Hindi Newsधर्म न्यूज़mauni amavasya 2025 date time puja vidhi shubh yoga

Mauni Amavasya 2025 : मौनी अमावस्या पर इस बार बन रहे हैं कई शुभ योग, जानें पूजा-विधि

  • Mauni Amavasya 2025 : मौनी अमावस्या 29 जनवरी को है। इस दिन भगवान विष्णु और शिव की पूजा की जाएगी। इस व्रत में व्रती को मौन धारण करते हुए दिनभर मुनियों सा आचरण करना चाहिए।

Yogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीFri, 24 Jan 2025 06:05 PM
share Share
Follow Us on
Mauni Amavasya 2025 : मौनी अमावस्या पर इस बार बन रहे हैं कई शुभ योग, जानें पूजा-विधि

Mauni Amavasya 2025 : मौनी अमावस्या 29 जनवरी को है। इस दिन भगवान विष्णु और शिव की पूजा की जाएगी। इस व्रत में व्रती को मौन धारण करते हुए दिनभर मुनियों सा आचरण करना चाहिए। इस कारण यह अमावस्या मौनी अमावस्या के रूप में जाना जाता है। उन्होंने बताया कि इस दिन गंगा स्नान कर तिल, लड्‌डू व तेल दान करना चाहिए। वहीं माघ माह में आने वाली अमावस्या तिथि को मौनी अमावस्या कहा जाता है। इस दिन मौन व्रत रखने का विशेष महत्व है। मौनी अमावस्या के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग का संयोग बन रहा है। मौनी अमावस्या पर मौन व्रत रखने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। साथ ही पितृ दोष, कालसर्प दोष (कालसर्प दोष उपाय) से मुक्ति पाने के लिए भी यह शुभ दिन है।

मौनी अमावस्या पर इस बार मकर राशि में एक साथ सूर्य, बुध और चंद्रमा विराजमान होकर त्रिवेणी योग बनाएंगे। इसी के साथ इन सभी पर गुरु की नवम दृष्टि भी रहने वाली है। इसी के साथ शुक्र का मीन राशि में होने से मालव्य राजयोग भी बना रहेगा। श्रवण नक्षत्र का संयोग भी रहने वाला है। शश राजयोग भी रहेगा। बुधादित्य राजयोग भी रहेगा।

पूजा-विधि:

सुबह जल्दी उठकर स्नान करें। इस दिन पवित्र नदी या सरवोर में स्नान करने का महत्व बहुत अधिक होता है। आप घर में ही नहाने के पानी में गंगाजल मिलाकर भी स्नान कर सकते हैं।

स्नान करने के बाद घर के मंदिर में दीप प्रज्वलित करें।

सूर्य देव को अर्घ्य दें।

अगर आप उपवास रख सकते हैं तो इस दिन उपवास भी रखें।

इस दिन पितर संबंधित कार्य करने चाहिए।

पितरों के निमित्त तर्पण और दान करें।

इस पावन दिन भगवान का अधिक से अधिक ध्यान करें।

इस पावन दिन भगवान विष्णु की पूजा का विशेष महत्व होता है।

इस दिन विधि- विधान से भगवान शंकर की पूजा-अर्चना भी करें।

ये भी पढ़ें:मौनी अमावस्या 29 जनवरी को, जानें पुण्य स्नान का शुभ मुहूर्त
अगला लेखऐप पर पढ़ें