Hindi Newsधर्म न्यूज़Gemini Horoscope today Mithun Rashi Ka Rashifal 25 February 2025 Daily future prediction

मिथुन राशिफल 25 फरवरी : मिथुन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 25 फरवरी का दिन? पढ़ें विस्तृत राशिफल

  • Gemini Horoscope Today mithun rashi rashifal : मिथुन राशि राशि चक्र की तीसरी राशी है। जिन जातकों के जन्म समय में चन्द्रमा मिथुन राशि में गोचर कर रहा होता है, उनकी राशि मिथुन मानी जाती है।

Yogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली, डॉ. जे.एन. पांडेयTue, 25 Feb 2025 12:58 AM
share Share
Follow Us on
मिथुन राशिफल 25 फरवरी : मिथुन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 25 फरवरी का दिन? पढ़ें विस्तृत राशिफल

Gemini Horoscope Today Mithun rashi rashifal 25 February 2025, मिथुन राशिफल: लव लाइफ के विभिन्न पहलुओं को एक्सप्लोर करें। अच्छे परिणाम देने के लिए प्रोफेशनल लाइफ की चुनौतियों को हैंडल करें। आज स्वास्थ्य और आर्थिक मामलों में दिन अच्छा रहेगा।

लव राशिफल : आज का दिन डेट फिक्स करने के लिए अच्छ है। आप पॉजिटिव रिस्पॉन्स पाने के लिए प्रपोज भी कर सकते हैं। अपनी फीलिंग्स को व्यक्त करें। इससे आपको इमोशन्स को शांत करने में मदद मिलेगी। आपके परवाह करने का स्वभाव की लव लाइफ में महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। साथी पर खूब प्रेम लुटाएं और उनका ख्याल रखें। इससे आपके रिश्ते में बड़े बदलाव होंगे। सिंह राशि के सिंगल जातकों को प्यार हो सकता है। कुछ जातकों की लाइफ में एक्स-लवर की वापसी हो सकती है। हालांकि, मैरिड लोगों को वैवाहिक जीवन को खराब होने से बचाने के लिए थोड़ा सावधान रहना चाहिए।

करियर राशिफल : प्रोडक्टिविटी से जुड़ी छोटी-मोटी समस्या रह सकती है, लेकिन इसका असर नौकरी पर आने दें। दोपहर के बाद का समय जॉब छोड़ने के लिए ठीक है। आप जॉब पोर्टल पर प्रोफाइल अपडेट कर सकते हैं। आपको कुछ कार्यों में क्लाइंट से बातचीत करना पड़ सकता है। इसका उपयोग अपनी काबिलियत साबित करने के विकल्प के रूप में करें। टेक्सटाइल, इंटीरियर डिजाइनिंग, फैशन एक्सेसरीज, कंस्ट्रक्शन और ट्रांसपोर्ट से जुड़े बिजनेसमेन को अच्छा रिटर्न मिलेगा। सेल्स और मार्केटिंग पर्सन को टारगेट पूरा करने के लिए मुश्किल-भरा समय रहेगा।

आर्थिक राशिफल : मिथुन राशि वालों की आज आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। होशियारी से किए गए निवेशों से अच्छा रिटर्न मिलेगा। आज आप ज्वेलरी या नई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस की खरीदारी कर सकते हैं। कुछ जातक दान-पुण्य के कार्यों के लिए भी धन खर्च कर सकते हैं। लंबे समय से चले आ रहे धन से जुड़े विवादों से छुटकारा मिलेगा। फैमिली में मांगलिक कार्यों के आयोजन के लिए धन खर्च करना पड़ सकता है।

स्वास्थ्य राशिफल : स्वास्थ्य को लेकर कोई बड़ी समस्या नहीं रहेगी। दिन की शुरुआत में मेडिकल सर्जरी के लिए शुभ रहेगा। प्रोटीन और विटामिन्स से भरपूर डाइट लें। सीनियर लोगों के लिए खुशहाल और शांतिपूर्ण माहौल होना बेहद जरूरी है। हेल्दी डाइट लें। स्मोकिंग करना बंद करें। नकारात्मक लोगों से दूर रहें और क्रिएटिव कार्यों में समय बिताएं।

डॉ. जे.एन. पांडेय

वैदिक ज्योतिष एवं वास्तुविशेषज्ञ

ई-मेल: djnpandey@gmail.com

फोन: 91-9811107060 (केवल व्हाट्सएप)

ये भी पढ़ें:मेष राशिफल 25 फरवरी : मेष राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 25 फरवरी का दिन?
ये भी पढ़ें:वृषभ राशिफल : 25 फरवरी का दिन वृषभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा?
अगला लेखऐप पर पढ़ें