Hindi Newsधर्म न्यूज़Aries Horoscope Today 25 February 2025 mesh rashi ka rashifal daily future predictions

मेष राशिफल 25 फरवरी : मेष राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 25 फरवरी का दिन? पढ़ें विस्तृत राशिफल

  • Mesh Rashi Ka Rashifal, Aries Horoscope 25 February 2025 : राशि चक्र की यह पहली राशि है। जिन जातकों के जन्म समय में चन्द्रमा मेष राशि में गोचर कर रहा होता है, उनकी राशि मेष मानी जाती है।

Yogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली, डॉ. जे.एन.पाण्डेयTue, 25 Feb 2025 12:39 AM
share Share
Follow Us on
मेष राशिफल 25 फरवरी : मेष राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 25 फरवरी का दिन? पढ़ें विस्तृत राशिफल

Aries Horoscope Today 25 February 2025, मेष राशिफल : रिलेशनशिप की प्रॉब्लम्स को सुलझाने की कोशिश करें। कार्यस्थल पर नए कार्यों की जिम्मेदारी लेने में संकोच न करें। आज आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी, लेकिन स्वास्थ्य से जुड़ी छोटी-मोटी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। सोच-समझकर निवेश करें और हेल्दी डाइट लें।

लव राशिफल : दोपहर के बाद आप फैमिली से लवर की मुलाकात करा सकते हैं। कुछ फीमेल्स की सगाई हो सकती है। सिंगल जातकों की किसी दिलचस्प से मुलाकात हो सकती है। जिससे लव लाइफ की नई शुरुआत संभव है। कुछ लव अफेयर्स में बातचीत करने की जरुरत होगी। जिन लोगों का हाल ही में ब्रेकअप हुआ है, वह किसी दिलचस्प से मिलेंगे। यह नए रिलेशनशिप में भी बदल सकता है।

करियर राशिफल : कार्यस्थल पर नई चुनौतियां लेने के लिए तैयार रहें। आप ऑफिस पॉलिटिक्स के शिकार हो सकते हैं। डिप्लोमेटिक रहें और कंट्रोवर्सी से बचें। जो लोग एविएशन, ऑटोमोबाइल, कंस्ट्रक्शन, पब्लिशिंग, हॉस्पिटैलिटी और बॉयोकेमिस्ट्री फील्ड से हैं, उनका दिन आलोचनाओं और वाद-विवाद से भरा रहेगा। जिससे कार्यों पर भी असर पड़ेगा। आज जूनियर कर्मचारी को ज्यादा काम करना पड़ेगा। ट्रेडर्स को लाइसेंस से जुड़ी समस्या होगी।

आर्थिक राशिफल : पुराने निवेशों से अच्छा रिटर्न मिलेगा। इससे आपको इलेक्ट्रॉनिक उपकरण या फर्नीचर खरीदने में मदद मिलेगा। मेष राशि के कुछ जातक आज दोस्तों से आर्थिक विवाद सुलझा सकते हैं। आपको विरासत में पैतृक संपत्ति भी मिल सकती है। कुछ फीमेल्स स्टॉक मार्केट में सोच-समझकर निवेश कर सकती है। मेडिकल इमरजेंसी आ सकती है, जिसके लिए आपके पास पर्याप्त धन होना जरूरी है।

स्वास्थ्य राशिफल: स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं को हल्के में न लें। आपको अपने लाइफस्टाइल को लेकर सावधान रहना होगा। दिन की शुरुआत एक्सरसाइज से करें। सकारात्मक रवैये के साथ खुश रहें। कुछ फीमेल्स को मेंस्ट्रुअल प्रॉब्लम हो सकती है। बच्चों को वायरल फीवर हो सकता है। पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के बीच संतुलन बनाए रखें। इससे स्ट्रेस को कंट्रोल करने में मदद मिलेगी। खूब पानी पीएं और हाइड्रेटेड रहें।

डॉ. जे.एन.पाण्डेय

वैदिक ज्योतिष और वास्तु विशेषज्ञ

ई-मेल: djnpandey@gmail.com

फोन: 91-9811107060 (केवल व्हाट्सएप)

ये भी पढ़ें:महाशिवरात्रि पर बनेगा बुधादित्य योग, भद्रावास का संयोग भी देगा शुभ फल
अगला लेखऐप पर पढ़ें